हर व्यक्ति ये चाहता है कि दिमाग और शरीर स्वस्थ रहे और अगर आप भी ऐसा चाहते हैं तो आपको रोजाना ये 5 काम करना होंगे जिसके बारे में आज हम जानेंगे। दिमाग और शरीर जब स्वस्थ रहता है तो आपके सारे कार्य सही तरह से हो जाते हैं। लेकिन यहाँ हम ऐसे कामों के बारे में जानेंगे जिन्हें अगर आप अपने जीवन में उतारते हैं तो आपका पूर्ण रूप से स्वस्थ रह पाएंगे।
दिमाग और शरीर को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो रोजाना करें ये 5 काम:
- व्यायाम
- पूरी नींद
- पौष्टिक आहार
- पर्याप्त पानी पीना
- मैडिटेशन
Read More: क्या आपको भी पता है ऑरेगैनो के 10 मजेदार फायदे
व्यायाम:
स्वस्थ शरीर और दिमाग के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक है। कम से कम 30 मिनिट से 1 घंटे का व्यायाम रोजाना जरुरी होता है। व्यायाम में आप योग, वर्कआउट, डांस, ब्रिक्स वॉक कर सकते हैं। ये सभी व्यायाम शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं और दिमाग को शांत रखते हैं।
Read More: बढ़ाना चाहते है घर बैठे अपना वजन तो जरूर ट्राई करे ये घरेलू तरीके
पूरी नींद:
डॉक्टर भी कम से कम 5 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं लेकिन यह नींद रात की होना चाहिए। पूरी नींद अगर आप लेते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ रहेगा साथ ही आपको दिमाग से सम्बंधित बीमारियाँ भी नहीं होंगी। तनाव से मुक्त होने के लिए भी यह बहुत आवश्यक है।
पौष्टिक आहार:
पौष्टिक आहार से शरीर में उर्जा बनी रहती है और शरीर थकता नहीं है। साथ ही दिमाग भी शांत रहता है और स्वस्थ रहता है। पौष्टिक आहार में आप हरी सब्जियाँ, फल, जूस, दही, अंडे, मछली, दूध ये सभी ले सकते हैं। इनमें सभी प्रकार के मिनरल, विटामिन पाए जाते हैं।
Read More: ओट्स के फायदे जो बना सकते हैं आपको स्वस्थ और सेहतमंद
पर्याप्त पानी पीना:
हमारे शरीर को दिन भर में कम से कम 3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। अगर पर्याप्त पानी शरीर में पहुँचता है तो शरीर की कई बीमारियाँ नष्ट होती है जैसे त्वचा सम्बंधित बीमारियाँ, घबराहट होना, सिर का दर्द आदि। तो पर्याप्त मात्रा में रोजाना पानी पीना जरुरी है।
मैडिटेशन:
मैडिटेशन वह प्रक्रिया है जिससे शरीर और दिमाग को सौम्य और स्वस्थ बनाना संभव है। रोजाना कम से कम 10 मिनिट मैडिटेशन करना चाहिए। शुरुआत में शायद मैडिटेशन करने में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े लेकिन धीरे-धीरे मैडिटेशन करना आसान हो जाता है और यह आपके जीवन का हिस्सा बन जाता है।
Read More: अच्छे पाचन के लिए अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें ये चीजें
अगर आप दिमाग और शरीर को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो रोजाना करें ये 5 काम। इनसे आपके जीवन में एक ऐसा बदलाब आएगा जिससे आप खुश रहेंगे और सफलता भी आपको मिलेगी और आप स्वस्थ भी रहेंगे। लेकिन यह आपको रोजाना करना होगा ऐसे नहीं कि एक दिन इस दिनचर्या को अपनाया और दूसरे दिन भूल गए, बल्कि इन्हें अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिये।