मानसून में व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है और इम्युनिटी भी कम हो जाती है जिसकी वजह से कई प्रकार की समस्याएँ होती हैं। इम्युनिटी कम होने की वजह से कई सारी बीमारियाँ भी हो जाती है शरीर थोड़े से काम में बहुत अधिक थक जाता है। ऐसी स्थिति में शरीर ही नहीं दिमाग भी बहुत ज्यादा थक जाता है जिसका मात्र एक ही कारण है इम्युनिटी कमजोर होना।
इम्युनिटी को बहुत ही आसानी से बढाया जा सकता है। अगर आपको भी मानसून में परेशानी होती है और आपकी भी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है तो आपको भी इस दौरान योगासन करना चाहिए।
योगासन जितनी विद्या है उतना ही योगासन एक शक्ति है एक बल है जो हमारे शरीर के आस पास एक सुरक्षा कवच स्थापित करता है। अगर आप योग करते हैं तो आपका दिमाग आपका शरीर और आपकी सोचने की क्षमता एक सही दिशा में अग्रसित होती है। और इस समय तो योग पूरे विश्व में चरम पर है। देश विदेश हर जगह लोग यह विद्या सीख रहे हैं सिखा रहे हैं और स्वयं को स्वास्थ्य बना रहे हैं।
Read More: मधुमेह-मोटापे को नियंत्रित करने के लिए अपनाये ये आसन
मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ये 5 योगासन अपनाये:
- धनुरासन
- सर्वांगासन
- हस्तपाद आसन
- हलासन
- चक्रासन
धनुरासन :
यह एक ऐसा योगासन है जिससे इम्युनिटी बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग होती हैं। मानसून में अधिकतर लोगों की इम्युनिटी वीक हो जाती है लेकिन अगर आप धनुरासन निरंतर करती हैं तो आपकी इम्युनिटी मजबूत रहेगी साथ ही आपका स्वास्थय भी बहुत उम्दा रहता है। इसलिए इस आसन को आप अपनाएँ। विधि इस प्रकार है:
- सबसे पहले जमीन पर योग मेट बिछा लें और पेट के बल लेट जाएँ।
- अब दायें पैर के घुटने को दाएँ हाथ और बाएँ पैर के घुटने को बाएँ हाथ से पकडें।
- गहरी सांस लें और छाती एवं कंधों को धीरे-धीरे पीछे की तरफ लेकर जाएँ। पीछे से दोनों पैरों और जाँघों को उठाएँ।
- अब पैरों को छत की तरफ ले जाएँ। धीरे-धीरे सांस को छोड़ें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहकर अपना ध्यान नाभि पर केंद्रित करें और हार्टबीट की गति को महसूस करें।
- इसे दोहराते रहें कम से कम 5 मिनिट तक।
Read More: बी-टाउन की इन एक्ट्रेसेस ने प्रेगनेंसी के दौरान नहीं छोड़ा योगासन
सर्वांगासन:
यह आसन भी इम्युनिटी मजबूर करने के लिए बहुत ही उम्दा आसन है चलिए जानते हैं इसे करने की विधि के बारे में:
- सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएँ।
- अब अपने दोनों हाथों को ज़मीन पर टीकाएँ और कमर और पैरों को धीरे से ऊपर की तरफ उठाएँ।
- शरीर का सारा वजन आप अपने शोल्डर्स पर तथा सिर रखें।
- अपना सिर और गर्दन एक सीध में रखें।
- अपनी सुविधा के अनुसार आप कुछ समय के लिए इसमें बने रहें। लेकिन, इस मुद्रा में रहते हुए आप इधर-उधर मुड़ने की कोशिश न करें, ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
- धीरे-धीरे अपनी पहले वाली अवस्था में वापस आ जाएँ। अब इस प्रक्रिया को दोहराएँ।
हस्तपाद आसन:
हस्तपाद आसन एक बहुत ही महत्वपूर्ण आसन है और सूर्यनमस्कार का एक चरण आसन भी है। इससे इम्युनिटी बहुत मजबूत होती है। स्वस्थ रहने के लिए यह एक बहुत महत्वपूर्ण आसन है। मानसून के साथ इसे अगर आप हमेशा के लिए अपना लेंगे तो कई बिमारियों से भी आपको निजात मिलेगा। चलिए जानते हैं इसे करने की विधि:
Read More: अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो इन चार चीज़ों को उबाल कर खायें
- सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएँ और अपने दोनों हाथों को हिप्स पर रख लें।
- अब सांस को अन्दर की ओर खींचते हुए घुटनों को हल्का ढीला छोडें।
- अब कमर को मोड़ते हुए सामने की तरफ झुकें और शरीर को संतुलित करें।
- हिप्स और टेलबोन को अब आप हल्का सा पीछे की तरफ ले जाएँ।
- धीरे-धीरे से हिप्स को ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें और ऐसा करते समय दबाव ऊपरी जांघों पर आना चाहिए।
- अब अपने दोनों हाथों को अपने पैर के पंजे के पास में जमीन पर रखें। आपके पैर एक-दूसरे के बिल्कुल समानांतर होने चाहिए।
- जांघों को भीतर की तरफ दबाते हुए अपने शरीर को एड़ी के बल स्थिर बनाने की कोशिश करें।
- सिर को नीचे की और झुकाएँ। इसी मुद्रा में 15-30 सेकेंड तक रहें।
- इस स्थिति से वापस आने के लिए पेट और नीचे के अंगों को सिकोड़ लें।
- सांस को अन्दर की तरफ खींचें और हाथों को हिप्स पर रख दें।
- धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठें और सामान्य होकर खड़े हो जाएँ।
हलासन:
Read More: योगासन जो अर्थराइटिस के लक्षणों से दिला सकते हैं राहत
हलासन एक बहुत ही आसान सा योग है जो मसूं में आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसको करने की विधि इस प्रकार है।
- सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएँ।
- हाथों को अपने शरीर से सटा लें। हथेलियाँ जमीन की तरफ रखें।
- सांस अन्दर की तरफ खींचते हुए पैरों को ऊपर की ओर उठाएँ।
- पैर कमर से 90 डिग्री का कोण बनाना चाहिए। दबाव पेट की मांसपेशियों पर हो इसका ध्यान रखें।
- पैरों को ऊपर उठाएँ और अपने हाथों से अपनी कमर को सहारा दें।
- टांगों को सिर की ओर झुकाएं और अपने पैरों को सिर के पीछे की तरफ ले जाएँ।
- पैरों के अंगूठे से धरती को छुएँ।
- हाथों को कमर से हटायें और जमीन पर सीधा रख लें। ध्यान रखें हथेली नीचे की तरफ होनी चाहिए।
- कमर जमीन के समानांतर होनी चाहिए।
- इसी स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें।
- अब सांस को छोड़ते हुए, पैरों को वापस जमीन पर लाएँ।
- आसन को छोड़ते हुए किसी प्रकार जल्दबाजी न करें। पैरों को एक सामान्य गति से सामान्य स्थिति में वापस लेकर आएँ।
Read More: लॉक-डाउन के चलते जिम है बंद तो घर पर ही करे ये एक्सरसाइज
चक्रासन:
वैसे तो चक्रासन देखने बहुत ही ज्यादा आसान लगता है लेकिन जब इसको किया जाता है तो इतनी आसानी से यह होता नहीं है। इसे करने के लिए काफी अभ्यास की आवश्यकता होती है। अगर आप चक्रासन करते हैं तो आपकी इम्युनिटी मानसून में ही नहीं बल्कि हर मौसम में उम्दा रहेगी। चलिए जानते हैं इसे करने की विधि के बारे में।
- पीठ के बल लेट जाएँ।
- घुटनों को मोड़ें और एड़ियों को नितंबों से छूते हुए अपने पैरों को 10 से 12 इंच की दूरी पर रखें।
- हाथों को उठाएँ और दोनों कोहनियाँ मोड़ लें।
- हथेलियों को कंधों के ऊपर और अपने सिर के पास जमीन पर रख लें।
- सांस लें और धीरे-धीरे धड़ को ऊपर उठाते हुए पीठ को मोड़ लें।
- धीरे से सिर को छोड़ दें और हाथों तथा पैरों को जितना तान सकें तान लें।
- धीरे-धीरे सांस लें और ऐसे ही धीरे-धीरे सांस को छोड़े।
- सुविधानुसार इस ही मुद्रा बने रहें।
- उसके बाद शरीर को नीचे करते हुए पहले वाली अवस्था में लौटें जैसे कि सिर जमीन पर ही टिका रहे। शरीर के बाकि हिस्सों को नीचे लाएँ और थोड़ी देर आराम दें।
- यह एक चक्र हुआ। इस तरह आपको चार से पांच चक्र करना है।
ये सभी योगासन आपको मानसून में अच्छी इम्युनिटी प्रदान करेंगे। इसके अलावा भी अगर आप निरंतर इन योग को करते हैं तो आपका स्वस्थ्य बहुत उम्दा रहेगा।