घर की साज सज्जा अगर अच्छी हो तो घर में रहने में भी मज़ा आता है। और सबसे ज्यादा जरुरी है कि घर का फ्लोर कैसा है इस बात पर चिंतन करना। वैसे तो फ्लोर को काफी अच्छे से व्यवस्थित किया जा सकता है वो भी कम पैसों में और आज हम जानेंगे कि कैसे सस्ते और अच्छे से DIY Floor Transformation किया जा सकता है जो बेहद जरुरी भी है अगर आपका फ्लोर अच्छा नहीं है तो।
कैसे बनाये अपने हॉल के लिए DIY ग्लास हैंगिंग कैंडल होल्डर्स
- विनील फर्श
- लिनोलियम फर्श
- सिरेमिक टाइल्स
- कंक्रीट फर्श
- लैमिनेट फर्श
विनील फर्श:
जब जमीन समतल होती है तो यह फर्श सस्ता और अच्छा होता है इसे आप किसी भी फर्श पर ऊपर से लगा सकते हैं। देखने में भी यह सुन्दर लगता है और आप स्वयं भी इसे डिजाईन कर सकते हैं जैसा भी आप चाहे इसमें समय भी कम ही लगता है। DIY Floor Transformation के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है।
इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों की मदद से बनाये DIY प्लान्टर
लिनोलियम फर्श:
इस फर्श को लगाना काफी आसान होता है। ये विनील की तुलना में ज्यादा सस्ता होता है और सफाई भी इसपर आसानी से हो जाती है। यह बेडरूम और किचन में बहुत अच्छा लगता है और इसे आप खुद से भी लगा सकते हैं और कम समय में यह लगाया जा सकता है।
सिरेमिक टाइल्स:
सिरेमिक टाइल्स एक अच्छा विकल्प है ये काफी सस्ता और अच्छा विकल्प है। प्लेन किसी भी रंग के सिरेमिक टाइल्स को फर्श पर सेट कर दीजिये और उसपर आप कुछ भी पेंटिंग या अन्य कलाकारी कर सकते हैं। ये देखने में बेहद खुबसूरत लगता है और आपके फ्लोर की शोभा भी बढाता है।
DIY : अपने कमरे को एक राजकुमारी की तरह कैसे सजाएं
कंक्रीट फर्श:
एक अच्छी बुनियाद अगर आप अपने फ्लोर को देना चाहते हैं तो या सस्ता और अच्छा विकल्प है। इस पर भी आप अपनी कलाकारी दिखा सकते हैं और घर में ही इस फर्श को बिछा सकता हैं। इसको जरुर अपनाकर देखिये आपको खुद इसमें सुविधा महसूस होगी।
लैमिनेट फर्श:
यह सस्ते विकल्पों के अंतर्गत आने वाला फर्श है जिसे आसानी से फ्लोर पर लगाया जा सकता है और अगर ये ख़राब हो जाये तो इसे निकालना भी आसान होता है। वैसे तो इसकी सतह पर खरोंच नहीं होती न ही इसकी सतह टूटती है। काफी लम्बे समय तक यह फर्श ऐसा ही रहता है। तो ये हैं कुछ DIY फ्लोर ट्रांसफॉर्मेशन जिन्हें आप आसानी से अपना सकते हैं और अपने फ्लोर को सुन्दर बना सकते हैं। ये काफी सस्ते और सुन्दर होते हैं और आसानी से लगाये जा सकते हैं।
इसे स्वयं करें : घर पर DIY सेंटर टेबल बनाने का आसान तरीका