हम में से शायद ही कोई ऐसा होगा जो अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नहीं जानता होगा पिछला साल यानि 2020 मानो रिया के नाम ही रहा है अब वो बात अलग है की लोगो ने उनकी बहुत बुराईयां करी साथ ही सुशांत के फैंस सुशांत की मोत का असली दोषी भी रिया को ही मानते है। एक दर्दनाक साल ( 2020 ) के बाद, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ दिखी ऐसा लगता है, जैसे कि रिया ने सामान्य जीवन में वापस आ रही है क्योंकि रिया ने अपने दोस्तों से मिलना शुरू कर दिया है। इन सबके बाद रिया एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाती हुई नजर आ रही है।
एक नजर बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और उनके एक्सपेंसिव बैग्स पर
हाल ही में, रोडीज़ की प्रसिद्धि राजीव लक्ष्मण ने रिया के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं,तस्वीरों में रिया को राजीव को गले लगाते और कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। अपने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए, राजीव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, MY GIRL इसी के साथ उन्होंने अपने पोस्ट पर कमेंट बॉक्स को बंद कर दिया है इस फोटो को राजीव लक्ष्मण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने तस्वीरों को डिलीट कर दिया। ऐसा उन्होंने क्यों करा ये तो राजीव ही जाने।
2020 की स्टाइलिश आइकॉन जिन्होंने बदल दिया फैशन ट्रेंड
अनुषा दांडेकर की पार्टी में रिया आई नजर
रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपनी दोस्त और वीजे अनुषा दांडेकर के बर्थडे पार्टी में गई थीं, जहां उनके अलावा फरहान अख्तर, उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, रोडीज जज राजीव लक्ष्मण और कई लोग शामिल थे। इससे अलग राजीव लक्ष्मण की पत्नी सुजैन लक्ष्मण ने भी पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सभी दोस्त एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और सभी साथ में काफी खुश भी लग रहे है।
रिया चक्रवर्ती के सपॉर्ट में सामने आई बॉलिवुड की ये ऐक्ट्रेसेस
फिल्म, शेहर में नजर आएगी रिया
हाल ही में, निर्देशक रूमी जाफरी ने साझा किया कि रिया 2021 में स्क्रीन पर अपनी वापसी करेंगी। उन्होंने कहा कि इतने समय तक ड्रग मामले में जेल में रहने से , ‘उसके मनोबल पूरी तरह टूट गया है ।’इसके साथ ही उन्होंने कहा की क्या आप सोच सकते हैं कि एक अच्छे खासे मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक़ रखने वाली लड़की ने एक महीना जेल में काटा है। रिया रूमी की फिल्म, शेहर में इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन और अन्य की भूमिका है। अब देखना ये होगा की दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते है।
2020 स्पेशल : सोशल मीडिया पर छाए रहे ये अजीबो गरीब विवाद
किन शर्तो पर मिली रिया को जमानत :
हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को पांच शर्तों पर जमानत दी है : –
- अदालत ने कहा कि रिया पासपोर्ट जमा करें।
- मुंबई पुलिस को 10 दिन तक रिपोर्ट करें।
- 1 लाख रुपये की बेल बॉन्ड भरे।
- वह देश नहीं छोड़ सकतीं।
- वह किसी और गवाह से नहीं मिल सकती हैं।