घर एक ऐसी जगह होती है जिसको सजाना हमें काफी पसंद होता है। वो इसलिए क्योंकि वहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, खासकर लॉकडाउन में क्योंकि लॉकडाउन में हर किसी ने सबसे ज्यादा समय घर पर ही बिताया है। इसलिए घर को सजाना तो बनता है।
मगर बिना सोचे-समझे घर को सजाए ना क्योंकि आपको पर्यायवरण का भी खास ध्यान जो रखना है। हम ऐसे समय में जी रहे हैं जहां हमारे छोटे-छोटे कदम भी बहुत मायने रखते हैं। एक गलत कदम पृथ्वी को बद से बदतर की ओर धकेल सकता है और एक सही कदम आने वाली पीढ़ी का जीवन संवार सकता है।
मैक्रेम वॉल हैंगिंग
मैक्रेम एक कला है कॉटन, ज्यूट, लिनेन या अन्य कई तरह के धागों में गांठे लगा कर उनसे अलग-अलग पैटर्न बना कर उनसे सजावटी सामान तैयार करना। वैसे तो मैक्रेम कला का इस्तेमाल कर के बैग्स, पर्स, कपड़े और ऐसी ही कई चीज़ें बनाई जाती हैं लेकिन इन दिनों मैक्रेम वॉल हैंगिंग्स बहुत ज़्यादा ट्रेंड में हैं। ये ना सिर्फ ईको-फ्रेंड्ली हैं बल्कि ये आपके घर को एक बोहो टच देंगी। इसमें आपको कई तरह के डिज़ाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। ये आसानी से आपको Myntra और Amazon ऐसी वेबसाइट्स पर ऑनलाइन मिल जाएंगे। आप इन्हें यहां से खरीद सकती हैं।
हैंगिंग वुडन शेल्फ
होम डेकोर में हैंगिंग वुडेन शेल्फ इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये ना सिर्फ आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि ये सिंपल और फस-फ्री होते हैं जिनसे जगह की भी बचत होती है। आप इन्हे अपनी बालकनी से लेकर ड्रॉइंग रूम तक, कहीं भी टांग सकती हैं। आपको इनमें ज़रूरत के हिसाब से सिंगल, डबल या तीन शेल्फ तक मिल जाएंगे। ये काफी वर्सटाइल भी हैं इसलिए आप इनका इस्तेमाल किताबें और शोपीस रखने से लेकर पौधे रखने तक, कई चीज़ों के लिए कर सकती हैं। आप इन्हें यहां से खरीद सकती हैं।
जूट प्लांटर्स
अगर पर्यावरण की चिंता है तो अब वक्त आ गया है उन प्लास्टिक के गमलों को अलविदा कहने का। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि सिर्फ प्लास्टिक ही नहीं बल्कि सिरेमिक पॉट्स और प्लांटर्स भी पर्यावर के लिए नुकसानदेह हैं। इनकी जगह आप इस्तेमाल कर सकती हैं जूट प्लांटर्स का। इंडोर प्लांट्स के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं जो आपकी घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे। आप इन्हें यहां से खरीद सकती हैं।
Read More: अपने बच्चों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए खिलाए ये सुपरफूड
वुडन किचन आयटम
आखिर कब तक किचन में प्लास्टिक और सिरेमिक के बर्तन इस्तेमाल करती रहेंगी? आपको और आपके किचेन को ज़रूरत है थोड़े से अपग्रेड की और ये अपग्रेड आपको मिलेगा वुडेन किचनवेयर से। हम जानते हैं कि अभी भी लोग किचन में लड़की का सामान इस्तेमाल करने से घबराते हैं लेकिन यकीन मानिए अगर प्रोडक्ट सही लकड़ी और सही तरीके से बना हो तो ये सालों-साल बिना खराब हुए चलेगा। अच्छी क्वॉलिटी की लकड़ी से बने किचन आयटम आपको Nurture India पर मिल जाएंगे। आप इन्हें यहां से खरीद सकते हैं।
Read More: दिमाग और शरीर को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो रोजाना करें ये 5 काम
केन लैंप शेड
घर के किसी भी कोने में अगर रोशनी ना हो तो कितना अजीब और सूना-सूना सा लगता है और अच्छी लाइटिंग हो तो वही कोना जगमगा उठता है। मगर घर को जगमग करने के लिए वही पुराने ट्यूबलाइट और बल्ब लगाए जाएं, ऐसा ज़रूरी तो नहीं। कुछ अलग सोचिए जैसे कि ये केन लैंप शेड। केन यानि कि बेंत और बेंत पूरी तरह से एक नैचुरल और ईको-फ्रेंड्ली मटेरियल है। आप इसे यहां से खरीद सकते हैं।
Read More: मोशन सिकनेस क्या है? इसको ठीक करने के कुछ आसान उपाय
बैंबू सर्व वेयर
अगर आप नई, ट्रेंडी और ईको-फ्रेंड्ली चीज़ों के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि बैंबू सर्व वेयर इन दिनों काफी ट्रेंड में है। डिज़ाइनर कृष्णा मेहता के ब्रैंड India Circus में आपको बैंबू से बने ट्रे, जग, ग्लास और ऐसी ही कई चीज़ें मिल जाएंगी जो ना सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाएंगी बल्कि पर्यावरण को किसी तरह से नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगी। आप इन्हें यहां से खरीद सकती हैं।