क्या आप भी अपने बच्चे की ग्रोथ को लेकर परेशान हैं तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको आज यहाँ बताने वाले हैं कि आप अपने बच्चे को ग्रोथ बढाने के क्या सुपरफ़ूड खिलाएं। अगर बच्चे को अच्छे से सही प्रकार से खाना खिलाया जाये तो और सही प्रकार से सही मात्रा में सही समय पर खाना खिलाया जाये तो बच्चे की ग्रोथ बहुत अच्छे से होती है। तो चलिए जानते हैं अपने बच्चे को ऐसा क्या सुपरफ़ूड खिलाएं जिससे आपके बच्चे की ग्रोथ बढे।
स्कूल के पहले दिन दे अपने बच्चे को ये हेल्थी फ़ूड
अपने बच्चे की ग्रोथ को बढ़ने के लिए खिलाएं ये सुपरफ़ूड:
- केला
- च्वनप्राश
- दूध
- अंडे
- फल और जूस
- हरी सब्जियाँ
गर्मियों के दौरान आपको ठंडा रखने के लिए बेस्ट है ये खाद्य पदार्थ
केला:
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि केला एक ऐसा फल है जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं और उर्जा बहुत अधिक प्राप्त होती है। इसलिए आप अपने बच्चों को केला जरुर दें चाहें तो दूध केला मिक्स करके भी दें सकती हैं। यह एक पौष्टिक आहार होता है। अगर आपका बच्चा खेल कूद जैसे प्रतिक्रिया करता है तो उसे केला जरुर खिलाएं।
कैसे बनाएं बच्चों के लिए उनकी पसंद का पिज्जा सेन्डविच
च्वनप्राश:
इसे एक दवा समझ लें या एनर्जी बूस्टर। सर्दियों में अपने बच्चे को इसका सेवन करवाएं और खुद भी करें। यह शरीर को स्वस्थ रखने और ग्रोथ में बहुत सहायक होता है। इसलिए इसका सेवन अपने बच्चों को करवाएं जिससे उनकी ग्रोथ सही दिशा में सही प्रकार से हो पायेगी।
कौन से है वो 11 फल और सब्जियां जिन्हें आपको ऑर्गैनिक खरीदने की जरूरत नहीं
दूध:
दूध में बहुत पौषक तत्व पाए जाते हैं और मजबूत हड्डियों के लिए दूध बहुत जरुरी होता है इसलिए अपने बच्चों को दूध जरुर दें अगर वे दूध पीना पसंद नहीं करते तो उसमें आप कुछ फ्लेवर मिला कर उन्हें दूध दें। यह उनके लिए अच्छी ग्रोथ का कारन साबित होगा।
बढ़ाना चाहते है घर बैठे अपना वजन तो जरूर ट्राई करे ये घरेलू तरीके
अंडा:
अंडा स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है इसमें प्रोटीन पाया जाता है इसलिए इसका सेवन अपने बच्चे को करवाएं। अगर आप अंडा नहीं खाते या अपने बच्चे को नहीं खिलाना चाहते तो इसकी जगह आप पनीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ओट्स के फायदे जो बना सकते हैं आपको स्वस्थ और सेहतमंद
फल और जूस:
फल और जूस बच्चों की ग्रोथ के लिए बहुत ही उम्दा होते हैं। कभी-कभी बच्चों को फल पसंद नहीं होते तो आप उन्हें जूस पिलाएं। जूस से बच्चों को वही पोषण मिलेगा जो फलों से मिलता है। फल और जूस बच्चों के लिए बहुत ही उम्दा आहार हैं इन्हें अपने बच्चों को जरुर दें।
घर पर बनाएं मार्केट जैसा टेस्टी वेज मंचूरियन
हरी सब्जियाँ:
अपने बच्चों को हरी सब्जियाँ खाने की आदत डालें। हरी सब्जियाँ सबसे ज्यादा पौषण देने वाला आहार है। हरी सब्जियाँ जैसे पालक, मैथी, लौकी, गिलकी ये सभी सब्जियाँ कहना जरुरी होता है ये बच्चों कि ग्रोथ में बहुत अधिक सहायक होती हैं।
एक नजर इसपर भी: अदरक खरीदने और स्टोर करने के आसान टिप्स
तो अपने बच्चों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए खिलाएं ये सुपरफ़ूड। इनसे बच्चों को पूर्ण आहार प्राप्त होगा जो बच्चों के लिए बहुत जरुरी है। इससे बच्चों कि लम्बाई भी बढ़ेगी और साथ ही उनका मानसिक विकास भी सही दिशा में होगा। इसके साथ ही बच्चों को अंजीर, बादाम और खसखस का सेवन भी करवाएं।
मिसकैरेज से बचने के लिए खाएं शरीफा, आयरन और फाइबर से होता है भरपूर