वैसे तो हर दिन ही कभी-कभी ऐसे विवाद न्यूज़ में देखने के लिए मिलते हैं जिन्हें देखकर एवं सुनकर ऐसा लगता है कि इन विवादों का कोई मतलब नहीं है फिर भी ये ट्रेंड हो रही हैं। चलिए जानते हैं 2020 स्पेशल सोशल मीडिया पर छाए रहे अजीबो गरीब विवाद के बारे में। ये विवाद ट्रेंडिंग न्यूज़ बन गए और लोगों ने इन्हें काफी फॉलो किया। अभी तक लोग बार-बार इन विवादों को रिपीट करके देखते हैं।
दोस्ती एक शब्द नहीं बल्कि पूरी दुनिया है….
#binod:
शायद इस अजीब गरीब विवाद के बारे में सबने सुना होगा। यह एक ऐसी न्यूज़ या विवाद है जो सोशल मीडिया का पर काफी ट्रेंड हो रहा है। इस पर काफी मेमे बन रहे हैं। अब आपके मन में यह सवाल जरुर आ रहा होगा कि यह #binod आया कहाँ से। तो Slayy Point नामक एक यू ट्यूब चैनल है ये लोगों को रोस्ट करते हैं। इसके एडमिन ने एक विडियो बनाया जिसका टाइटल रखा गया “Why Indian Comment Section is Garbage”। इसमें इन्होंने ये बताया कि लोग कैसे कमेंट सेक्शन में कुछ भी लिखते हैं। और इस ही विडियो में उन्हें एक कमेंट देखने को मिला जिसमें बिनोद थारू नाम के युवक ने अपना ही नाम कमेंट सेक्शन में लिख दिया। तब से ही #binod काफी ट्रेंड हो रहा है।
सोशल सेलेब्स : एक वीडियो ने रातो रात बदल दी इन 7 लोगो की ज़िंदगी
#ParleG:
एक बार फिर से पारले जी बिस्किट का ट्रेंड होना थोडा अजीब है। इस बार यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है। लोग #ParleG को इस समय काफी ट्रेंड कर रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर बड़ी कंपनी भी इसे ट्रेंड कर रही है।
लाइफ में बढ़ रही है नेगेटिविटी, ट्राई करे ये उपाय
अनुष्का शर्मा एवं विराट कोहली डाइवोर्स #VirushkaDivorce:
अनुष्का शर्मा एवं विराट कोहली हमेशा किसी न किसी तरह सुर्ख़ियों में रहते हैं। इस बार इनकी डाइवोर्स के विवाद के कारण इन्हें काफी ट्रेंड किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय #VirushkaDivorce काफी ट्रेंड हो रहा है। इस तरह की अजीबो गरीब विवाद को लोगों के बीच मज़े से पेश किया जा रहा है। जिसे अफवाह भी बताया गया है।
सोशल मीडिया पर छाया रहता है इन टॉप 8 फैशन ब्लॉगर का जलवा
#DiljitVsKangana:
इस समय सोशल मीडिया पर सबसे अधिक ट्रेंड होने वाला विवाद है ये। इसके पहले भी कंगना सुर्ख़ियों में रहीं जहाँ लोगों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। लेकिन अब वही लोग इनकी आलोचना कर रहे हैं इनके विवाद को लोग अजीबो गरीब तरह से देख रहे हैं। इस समय #DiljitVsKangana सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है #blacklivesmatter आंदोलन
#गीता_भाटी_का_सैंडल_वापस_करो:
यह 2020 का सबसे अजीब हैश टैग है। ये तो सभी जानते हैं कि इस समय किसान आन्दोलन चरम पर है। इसी के बीच एक महिला ने दावा किया कि पुलिस और सरकार ने इस आन्दोलन को कुंद करने के लिए गीता की चप्पलें चुरा ली हैं। महिला ने अपना नाम गीता बताया है तब से ही #गीता_भाटी_का_सैंडल_वापस_करो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है।
2020 स्पेशल सोशल मीडिया पर छाए रहे ये अजीबो गरीब विवाद। इन विवादों का कोई भी मतलब नहीं है लेकिन फिर भी ये काफी ट्रेंड होते जा रहे हैं इनके ट्रेंड होने का सिलसिला अभी तक रुका नहीं है।