आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं oily स्किन वालो के लिए ये है बेस्ट पिम्पल क्रीम के बारे में जानकारी। जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उनकी त्वचा पर कील मुहांसों और पिंपल की समस्या बनी रहती है जिसकी वजह से उनका चेहरा बहुत बुरा लगता है। इसीलिए अपने चेहरे को पिंपल से छुटकारा दिलाने के लिए ऑयली स्किन वाले लोगों को चाहिए कि वह कोई पिंपल क्रीम अपने चेहरे पर लगाएं ताकि चेहरा पूरी तरह से हेल्दी और पिंपल रहित रहे। इसीलिए आज हम बताएंगे कि oily स्किन वालो के लिए ये है बेस्ट पिम्पल क्रीम।
ऑयली स्किन के लिए कुछ DIY टिप्स
Glyco 6 Cream (ग्लाइको 6 क्रीम)
ग्लाइको 6 क्रीम एक बहुत ही पॉपुलर क्रीम है जिसको पिंपल्स और उनके दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने के लिए बेस्ट माना जाता है। इस क्रीम में 6% ग्लाइकोलिक एसिड होता है जो बहुत प्रभावशाली तरीके से पिंपल्स के ऊपर काम करता है। इसीलिए दुनिया भर में ग्लाइको 6 क्रीम टॉप सेलिंग पिंपल क्रीमों में से एक है।
नेचुरल चीजों से कैसे करे DIY ब्लीच
रेटिनो–ए ट्रेटिनोइन क्रीम (Retino-A Tretinoin Cream)
यह क्रीम पिंपल्स के लिए बेहतरीन क्रीमों में से एक है जिसको आमतौर पर ट्रेटिनोइन के नाम से जाना जाता है। यह क्रीम दो कंसेंट्रेशंस में अवेलेबल है 0.05% और 0.25% में और यह काफी इफेक्टिव तरीके से ऑयली स्किन वालों के पिंपल्स पर काम करती हैं जिससे कि उनकी त्वचा पर आने वाले पिंपल्स काफी हद तक कम हो जाते हैं।
एक नजर भारत में टॉप 17 स्किनकेयर ब्रांड पर
Benzac- AC Gel (बेंजाक– एसी जेल)
इंडिया में बेंजेक एसी जेल क्रीम बहुत ही ज्यादा फेमस है क्योंकि यह पिंपल्स को दूर करने में काफी अच्छी क्रीम है लेकिन इस क्रीम का प्रयोग केवल ऑयली स्किन वालों को ही करना चाहिए क्योंकि यह स्किन को बहुत ही ज्यादा ड्राई बना देती है। परंतु तैलीय त्वचा वालों के पिंपल्स को दूर करने के लिए यह बेस्ट क्रीम है।
गार्नियर प्योर एक्टिव पिंपल रिलीफ रोल ऑन (Garnier Pure Active Pimple Relief Roll On)
पाना चाहते है बेदाग निखरी त्वचा प्रयोग करे DIY फ्लैक्स सीड फेस मास्क
गार्नियर प्योर एक्टिव पिंपल रिलीफ रोल ऑन क्रीम भी एक पॉपुलर एक्ने क्रीम है जिसमें दो परसेंट सैलिसिलिक एसिड होता है। इसीलिए यह पिंपल्स पर काफी असरदार है जिसकी वजह से चेहरे का ऑयल भी कंट्रोल रहता है और टीन एज वालों के लिए भी यह क्रीम काफी बेस्ट है।
हिमालय हर्बल्स एक्ने एंड पिंपल क्रीम (Himalaya Herbals Acne-n-Pimple Cream)
हिमालय हर्बल्स एक्ने एंड पिंपल क्रीम उन लोगों के लिए बेस्ट क्रीम है जो लोग नेचुरल तरीके से अपने चेहरे के पिंपल्स को और उनके दाग धब्बों को दूर करना चाहते हैं। यह थिक क्रीम है जिसका प्रयोग पिंपल्स के ऊपर हर रोज किया जा सकता है। अगर आपकी ऑइली स्किन है और आप किसी अच्छी पिंपल क्रीम को ढूंढ रहे हैं तो आप इस क्रीम का इस्तेमाल अपने पिंपल्स को दूर करने के लिए कर सकते हैं।