कहा जाता है अच्छी सेहत के लिए पौष्टिक भोजन बहुत आवश्यक है। और पौष्टिक भोजन से सेहत उम्दा रहती है बीमारियाँ नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। वैसे आज हम यहाँ ओट्स के फायदे देखेंगे। ओट्स के बारे में तो सभी ने सुना होगा। ओट्स को एक प्रकार का दलिया ही समझ लीजिये। इसे खाने से कई प्रकार के फायदे होते हैं। प्रतिदिन ओट्स का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। आपको स्वस्थ और सेहतमंद रखता है ओट्स।
घर पर बनाएं मार्केट जैसा टेस्टी वेज मंचूरियन
ओट्स में पाए जाते हैं पोषक तत्व:
ओट्स में सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिन्हें खाने से शरीर को उर्जा प्राप्त होती है। यह कार्ब्स और फाइबर का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ओट्स में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स प्रोटीन, जिंक सभी कुछ पाया जाता है। जो सेहत के लिए बहुत उम्दा होता है।
अच्छे पाचन के लिए अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें ये चीजें
कोलेस्ट्रोल को कम करता है ओट्स:
जब आप वर्कआउट करते हैं और आपको वजन कम करना होता है तो आपको ओट्स खाने की सलाह जरूर दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोलेस्ट्रोल को कम करने में ओट्स आपकी मदद करता है। साथ ही साथ हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है।
DIY : घर पर कैसे बनाएं थाई आइस्ड टी
पाचन तंत्र उम्दा रहता है:
ओट्स पाचन के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसे खाने से अपच, गैस,कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पाचन तंत्र उम्दा रहता है एवं पाचन से संबंधित समस्या नहीं होती। शरीर को ओट्स को पचाने में आसानी होती है। अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं तो बहुत देर तक पेट भी भरा हुआ रहता है साथ ही साथ इससे मोटापा भी घटता है।
इन 5 चीजों को कच्चा खाने के है कई फायदे
वजन को नियंत्रित करने में है सहायक:
वजन को नियंत्रित करने में ओट्स सहायक है। ओट्स के द्वारा वजन को बढाया और घटाया जा सकता है इसका मतलब है कि वजन को नियंत्रित किया जाना संभव है। ओट्स में कम्पाउं बी-ग्लूकॉन पाया जाता है जो वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
अगर बचना है कोरोना के कहर से तो सुबह खाली पेट खाएं ये चीजें, हमेशा रहेंगे निरोगी, पाचन होगा बेहतर
शुगर को नियंत्रित करता है:
ओट्स के द्वारा शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है। आज के समय में शुगर या मधुमेह एक आम बीमारी है। लेकिन इसे नियंत्रित करना आसान है। अगर आप ओट्स का सेवन करते हैं तो आप शुगर को नियांत्रित कर सकते हैं। खाने में भी ओट्स काफी उम्दा लगता है।
तो ये हैं ओट्स के फायदे जो आपको स्वस्थ और सेहतमंद बनाते हैं। ओट्स से वजन नियंत्रित करना बहुत आसान है, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना आसान है, आयरन, कैल्शियम, विटामिन एवं प्रोटीन की कमी को भी ओट्स के द्वारा पूरा किया जाना संभव है। ओट्स को प्रदीन खाने से कई प्रकार के फायदे हैं। इसे आप नाश्ते और खाने में भी खा सकते हैं। इसमें सब्जियाँ मिलकर भी इसे खाया जा सकता है। खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। कुछ लोग इसे पानी के साथ दवा की तरह भी खाते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे किस प्रकार से खाना चाहते हैं। क्योंकि इसे खाने के कई अलग-अलग तरीके हैं।