क्या आप भी अपनी बेस्ट फ्रेंड को अच्छा सा गिफ्ट देना चाहते हैं या देना चाहती हैं? लेकिन आपकी परेशानी है कि आपको समझ ही नहीं आ रहा कि आप अपनी बेस्ट फ्रेंड को क्या उपहार दें? तो बिल्कुल परेशान न हों आज हम आपको बताएँगे कि कैसे आप अपनी बेस्ट फ्रेंड को बेस्ट गिफ्ट दे सकते हैं इसके लिए आपको अपनाने होंगे ये DIY गिफ्ट आईडिया।
बॉलीवुड की ऐसी फिल्मे जिन्होंने समझाया दोस्ती का असली मतलब
पेपर पर लिखें शायरी या कुछ स्पेशल:
एक प्लेन मोटा पेपर लीजिये उसपर आप कुछ ऐसा लिखिए जो आपकी दोस्ती को और भी मजबूत कर दें। आप शायरी या फिर कुछ स्पेशल वर्ड्स अपने दोस्त के लिए उस पेपर पर लिखें। और उसका एक विंड चाइम बनाएं। इसके लिए आपको चाहिए होगा कुछ समान:
- मोटे प्लेन अलग-अलग रंगों के पेपर।
- एक गोल प्लेन प्लेट लें यह प्लेट आप किसी कार्टून को गोल काटकर भी बना सकते हैं।
- धागा।
- डेकोरेशन पेपर।
- 4 घंटियाँ।
- चिपकाने के लिए ग्लू।
जाने कौन से है बेस्ट 5 गिफ्ट जो दे सकते है आप अपनी बेस्ट फ्रेंड को बर्थ डे पर
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले आप एक काम करें कि कार्टून को गोल काट लें और इसमें 8 छेद कर दें।
- अब इस कार्टून पर डेकोरेशन पेपर चिपका दें।
- अब आप 4 छोटे-छोटे पेपर काट लें और उसमें जो लिखना चाहते हैं लिखे।
- अब इन पेपर में छेद कर लें।
- अब धागे की सहायता से घंटी और इन पेपर को लटका दें।
- ये लीजिये हो गया बेस्ट फ्रेंड के लिए गिफ्ट तैयार।
काफी अहम होते है स्त्री-पुरूष की दोस्ती के मायने
यह था एक आसान सा DIY गिफ्ट आईडिया जो आपकी बेस्ट फ्रेंड के लिए होगा स्पेशल। यह बहुत ही सुन्दर दिखाई देता है और जब भी ये घंटियाँ हवा के चलने से बजेंगी तो आपकी फ्रेंड या आपके फ्रेंड को आपकी याद जरूर आएगी।
ग्रीटिंग कार्ड:
यह भी एक बेहतरीन DIY गिफ्ट आईडिया है जिसे आप अपने फ्रेंड को दे सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए होगा थोडा सा सामान:
- पेपर।
- जिलेटिन।
- रंग बिरंगे स्केच।
- ग्लू।
- डेकोरेशन पेपर।
अपनी दोस्ती को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए जाने ये जरुरी बातें
बनाने का तरीका:
- अब आप पेपर को ग्रीटिंग के आकार का काट लीजिये जैसे गोल, चोकोर इत्यादि।
- उस पर आप जो भी डेकोरेशन करना चाहते हैं स्केच से कर दीजिये।
- अब जिलेटिन को कार्ड के ऊपर दोनों साइड से चिपका दीजिये।
- उसके चारों और डेकोरेशन पेपर चिपका दीजिये। जिससे जिलेटिन और अच्छे से चिपक जाएगी और कार्ड सुन्दर दिखाई देगा।
लीजिये तैयार होगा आपका एक और गिफ्ट। यह था बेस्ट फ्रेंड के लिए बेस्ट DIY गिफ्ट आईडिया। इस तरह से आप कई चीज़ें बना सकते हैं जैसे ज्वेलरी बॉक्स, मेकअप बॉक्स, ज्वेलरी, होम डेकोरे आइटम्स इत्यादि। इन्हें घर में ही आसानी से बनाना संभव है वो भी घर में रखे हुए सामान से। ये DIY आइटम देखने में बहुत सुन्दर लगते हैं और कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं। ये थे कुछ बहुत ही उम्दा DIY गिफ्ट आईडिया जिससे आप अपनी या अपने बेस्ट को दे सकते हैं। ये गिफ्ट बहुत ही आकर्षित नज़र आते हैं जिसे देखकर आपके बेस्ट फ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। और DIY गिफ्ट आईडिया के लिए आप देखें ये विडियो: