राइटिंग या लेखन एक बहुत ही अद्भुत कला है जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपनी सोच एवं विचारों को व्यक्त करता है। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण होता है शब्दों का चयन। अगर शब्दों का चयन सही तरीके से किया जाए तो लेखन में चार चाँद लग जाते हैं। वैसे तो कई सारे लेखक और लेखिकाएँ मौजूद हैं और कई सारे लेखक संघर्ष कर रहे हैं। वैसे हम यहाँ भारत की 10 बेहतरीन फीमेल राइटर के बारे में बात करने जा रहे हैं और जानेंगे उनके द्वारा लिखी हुई कुछ किताबों के बारे में जिन्हें भूला नहीं जा सकता।अब लेखन के क्षेत्र में भी महिलाओं ने बाजी मार रखी है। और बहुत ही अच्छी लेखिकाएँ भारत में उपस्थित हैं। आज हम यहाँ उन्हीं के बारे में बात करने जा रहे हैं। और देखेंगे उनकी कौन सी किताबों ने लोगों का दिल जीत लिया।
जाने कौन सी है 7 बेस्ट सेल्फ केयर बुक्स
अरुंधति रॉय: “द गॉड ऑफ़ स्मैल”
अरुंधति रॉय एक ऐसी लेखिका हैं जिनका नाम शायद ही किसी ने न सुना हो। ये एक बहुत ही उम्दा लेखिका हैं जिनकी “द गॉड ऑफ़ स्मैल” पुस्तक बहुत अधिक लोकप्रिय हुई। इसके लिए इन्हें बुकर प्राइज भी मिला है। इस नावेल के लिए इन्हें कई तरह से लड़ाई लड़नी पड़ी और कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन आखिरकार यह नावेल प्रकाशित हुई और लोगों को बहुत पसंद आई। इनका नाम 10 भारत की बेहतरीन फ़ीमेल राइटर की सूचि में अंकित है।
झुम्पा लाहिड़ी: “द नेमसेक”
झुम्पा लाहिड़ी एक भारतीय लेखिका हैं जिन्होंने “द नेमसेक” नामक नावेल लिखी। इनकी ये नावेल काफी चर्चित हुई। इस नावेल पर 2006 में मीरा नायर के द्वारा एक फिल्म भी बनाई गई है। झुम्पा ने इस किताब में भावनाओं को बखूबी उकेरा है जो वाकई तारीफ के काबिल है। और इसी वजह से इनका नाम भी टॉप फीमेल राइटर में लिया जाता है।
10 ऐसी मोटिवेशनल बुक्स जो होनी चाहिए हर किसी के पास
मन्नू भंडारी: “आपका बंटी”
मन्नू भंडारी भारतीय लेखिका हैं जो “आपका बंटी” नमक एक उपन्यास के लिए काफी चर्चा में रही हैं। आपका बंटी इनकी एक स्पेशल प्रस्तुति थी या इसे बेजोड़ उपन्यास भी कहा जा सकता है। इस उपन्यास में इन्होंने रिश्तों और सबंधों के बारे में चर्चा की है साथ ही इसका मुख्य किरदार बंटी नाम लड़का है। इनका नाम10 भारत की बेहतरीन फ़ीमेल राइटर की सूचि में शामिल है।
महादेवी वर्मा: “श्रृंखला की कड़ियां”
महादेवी वर्मा का नाम तो सभी जानते हैं इनके द्वारा कई पुस्तकें लिखी गई लेकिन इनकी सबसे अधिक चर्चित पुस्तक का नाम है “श्रृंखला की कड़ियां”। यह पुस्तक आज से लगभग 75 वर्ष पहले प्रकाशित हुई थी। इसमें महादेवी वर्मा जी ने नारी के कई रूप के बारे में बताया है और नारी का चित्रण किया है जो वाकई देखने लायक है। इनका नाम तो भारतीय इतिहास का सुनहरा शब्द है।
ये 7 बुक्स बढ़ाती है भारतीय संस्कृति की ओर आपका प्रेम
शिवानी: “अतिथि”
पुस्तक “अतिथि” के बारे में तो शायद सभी जानते हैं इस पुस्तक की लेखिका हैं हैं शिवानी। इस पुस्तक में भ्रष्टाचार एवं जातिवाद की बहुत ही अच्छे प्रकार से व्याख्या की गई है। यह उपन्यास बहुत ही चर्चित उपन्यास रहा है जिसे पढ़कर जीवन की सत्यता का आभास होता है। इनका नाम भी 10 भारत की बेहतरीन फ़ीमेल राइटर की सूचि में दर्शाया जाता है।
बेस्ट 5 किताबें जिनकी मदद से आप बना सकते हैं सबसे अच्छा शाकाहारी भोजन
उषा प्रियम्वदा: “रुकोगी नहीं राधिका”
उषा प्रियम्वदा एक ऐसी राइटर हैं जिनकी तारीफ में शब्द कम पड़ जाते हैं। और इनके द्वारा लिखा गया उपन्यास “रुकोगी नहीं राधिका” तो भूला ही नहीं जा सकता। यह ऐसे लोगों की कहानी हैं जो विदेश में रहते हैं और जानते हैं कि कुछ समय बाद भारत लौटना कितना मुश्किल है। इस उपन्यास में एक असमंजस्य की स्थिति को दर्शाया है। यह एक बेहतरीन उपन्यास है।
प्रभा खेतान: “पीली आंधी”
प्रभा खेतान एक बहुत प्रसिद्द भारतीय लेखिका हैं जिनकी पुस्तक “पीली आंधी” बहुत चर्चित हुई। इस पुस्तक में दी हुई कहानी तीन-तीन पीढ़ियों की महिलाओं के बारे में है। इसमें यह बताया गया है कि कैसे महिलाओं ने चुनौती का सामना किया। और सभी बातों का बहुत ही उम्दा चित्रण इसमें किया गया है। इनका नाम भी 10 भारत की बेहतरीन फ़ीमेल राइटर की सूचि में है।
अलका सरावगी: “कलि-कथा: वाया बायपास”
“कलि-कथा: वाया बायपास” को 2001 में को साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह उपन्यास कई शैलियों की लिखा गया। इस उपन्यास की लेखिका है अलका सरावगी। इसमें लोगों के अलग-अलग काल में चलती अतीत की यात्रा का चित्रण किया गया है। यह उपन्यास बहुत अधिक पसंद किया जाने वाला उपन्यास रहा।
चित्रा मुद्गल: “आवां”
चित्रा मुद्गल का एक बहुत ही चर्चित उपन्यास “आवां” बहुत अधिक लोकप्रिय है। इसकी गहरी सोच और संवेदनशीलता के मुख्य बिन्दुओं की और और पाठकों का ध्यान बहुत केन्द्रित हुआ है। इसमें मजदूर की बेटी की एक कहानी है जो सत्यता के दर्शन करवाती है। और चित्रा मुद्गल का नाम 10 भारत की बेहतरीन फ़ीमेल राइटर की दुनिया में बहुचर्चित है।
जानें कौन सी हैं बेस्ट 5 किताबें जो करती हैं आपको प्रेरित
गीतांजलि श्री: ” माई”
गीतांजलि श्री एवं इनकी पुस्तक माई ने मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी का वरदान बहुत ही उम्दा प्रकार से किया है। इस पुस्तक को पढने के बाद लगता है जैसे यह सत्य है। इसकी मुख्य पात्र हैं माई। भारत के बेहतरीन लेखिकाओं में गीतांजलि श्री का नाम हमेशा अंकित रहा है। एवं इनकी इस पुस्तक को भूल पाना नामुमकिन ही है।
तो ये 10 भारत की बेहतरीन फ़ीमेल राइटर के नाम थे एवं इनकी सर्वक्ष्रेष्ठ पुस्तकों के नाम। इन सभी के द्वारा लिखी गई इन पुस्तकों को पढने के बाद जीवन के कई पहलुओं को समझा जा सकता है। और पढ़ते हुए ऐसा लगता है मानों कोई घटना आँखों के सामने घटित हो रही है।