लड़कियों को श्रृंगार का शौक बचपन से ही होता है और बड़े तक यह शौक बरक़रार रहता है। श्रृंगार के सामान का ही एक विशेष हिस्सा है लिपस्टिक। लिपस्टिक को कई जगह लाली भी कहा जाता है तो आज हम यह जानेंगे कि आप घर में ही लिपस्टिक कैसे बना सकते हैं। जी हाँ घर में भी बहुत आसानी से लिपस्टिक बनाई जा सकती है और इसका उपयोग किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात घर में बनाई गई इस लिपस्टिक से आपके होंठों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है क्योंकि इसमें किसी प्रकार का केमिकल नहीं मिलाया जाता। लिपस्टिक की वजह से कई लोगों के होंठ काले हो जाते हैं या फट जाते हैं लेकिन घर में बनी हुई लिपस्टिक से आपके होंठ कोमल और गुलाबी बने रहेंगे।
घर पर कैसे बनाएं DIY फेस स्क्रब
लिपस्टिक बनाने के लिए सामग्री:
लिपस्टिक बनाने के लिए हमें चाहिए होंगी ये कुछ चीज़ें जैसे स्वीट आलमंड आयल, बीस वैक्स, एसेंशियल ऑयल, शिया बटर, लिपस्टिक कंटेनर, चुकुन्दर पाउडर, पेट्रोलियम जैली और लिप ग्लिटर इत्यादि। अब देखते हैं कि इनसे लिपस्टिक कैसे बनाई जाये।
लिपस्टिक बनाने की विधि:
- एक छोटा कंटेनर लीजिये और उसमें आलमंड ऑयल डालिए और उसके साथ ही बीस वैक्स भी डालिए। और इसे गर्म करके पिघला लीजिये।
- जब यह पिघल जाये तब इसमें चुकुन्दर पाउडर डालिए।
- इसे अच्छे से मिक्स कर लें। जब यह पूरी तरह मिल जाये तो गैस बंद कर दे।
- इसमें 2 से 3 बूंद एसेंशियल आयल मिलाएं।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं DIY नाइट क्रीम
- अब इसमें हल्का सा ग्लिटर मिलाएं अगर आप ग्लिटर नहीं मिलाना चाहते तो न मिलाएं।
- अब इसे लिपस्टिक कंटेनर में भर कर रख दें।
- कुछ घंटों के बाद यह जम जायेगा और आपकी लिपस्टिक तैयार हो जाएगी।
यह लिपस्टिक आप रोजाना उपयोग कर सकते हैं और इसके नुकसान नहीं है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आप कभी भी लिपस्टिक बनाने के लिए बाजार से लाये हुए रंग का प्रयोग न करें। उससे आपके होंठों को नुकसान हो सकता है। यह था लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका। इस तरह आप कई रंग की लिपस्टिक बना सकते हैं उसके लिए आपको कलर वाले फलों का पाउडर चाहिए होगा। लेकिन केमिकल वाले रंगों से कभी लिपस्टिक तैयार न करें। घर में बनी हुई यह लिपस्टिक काफी देर तक होंठों पर टिकी रहती है।
इसे स्वयं करें: ये है घर पर वैक्स बनाने का आसान तरीका
घर में बनी लिपस्टिक के लाभ:
घर में बनी हुई लिपस्टिक के कई लाभ हैं जैसे:
- इससे होठों का रंग गुलाबी ही हो जायेगा और होंठ काले नहीं होंगे।
- होंठ फटेंगे नहीं।
- होंठों में चमक रहेगी।
- अधिकतर ऐसा होता है कि जब लिपस्टिक लगाते हैं तो उनका कुछ हिस्सा मुँह के अन्दर भी चला जाता है तो अगर ऐसा होता है तो भी इसका कोई नुकसान नहीं है।
- बाजार की लिपस्टिक से सस्ती और अच्छी होती है।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं कॉफी स्क्रब
तो ये सभी लाभ हैं घर में बनी हुई लिपस्टिक के। आप इस तरह से घर में ही लिपस्टिक बनाने का प्रयास करें। आप घर में बनी हुई लिपस्टिक और बाजार की लिपस्टिक में अन्तर स्वयं देखेंगे। यह लिपस्टिक बहुत ही उम्दा है इसका अहसास आप कर पाएंगे।