घर में भी आप पार्लर की तरह ही अपना ध्यान रख सकते हैं वो भी घर की बनी हुई चीज़ों से। तो आज हम यहाँ बात करने वाले हैं फेस स्क्रब की। जी हाँ घर बने हुए फेस स्क्रब से आपकी त्वचा बनेगी बहुत चमकदार और इससे डेड स्किन भी निकल जाएगी। घर में आसानी से फेस स्क्रब बनाया जा सकता है। जिसके परिणाम बहुत ही उम्दा है एवं इससे बहुत फायदा होता है।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं DIY नाइट क्रीम
चावल के आटे का फेस स्क्रब:
1 चम्मच चावल का दरदरा पिसा हुआ आटा लीजिये। उसमें थोडा सा नीबू मिला लीजिये। और 4 से 5 बूंद ग्लिसरीन। अब इससे आप स्क्रब कीजिये। इससे आपका फेस चमकदार बनेगा, डेड स्किन निकल जाएगी, काले दाग दूर होंगे, कील निकल जाएगी और चहेरे की रंगत भी बढेगी।
चीनी का स्क्रब:
यह एक बहुत ही उम्दा स्क्रब माना जाता है इसके लिए आप एक चम्मच चीनी लीजिये। अब इस चीनी में इतना ओलिव ऑयल डालिए कि चीनी उसमें डूब जाये अब इसे थोडा सा चम्मच से दबाएँ जिससे कि चीनी के और छोटे छोटे टुकड़े हो जाएँ। अब इसे फेस पर लगाइए। यह घर में बना हुआ असरकारी फेस स्क्रब है।
इसे स्वयं करें: ये है घर पर वैक्स बनाने का आसान तरीका
चोकर और बेसन का फेस स्क्रब:
आटे के चोकर और बेसन का फेस स्क्रब फेस के लिए तो अच्छा है ही साथ ही साथ यह पूरे शरीर के लिए ही बहुत उम्दा है। यह स्क्रब बनाने के लिए चाहिए होगा आपको एक चम्मच बेसन और एक चम्मच चोकर। इन दोनों को आपस में मिला लीजिये और इसमें चुटकी भर हल्दी डालिए और थोडा सा तेल और नीबू के रस से इसका पेस्ट बना लीजिये। ध्यान रहे इसमें पानी नहीं मिलाना है। इसके बाद इस स्क्रब को फेस पर लगाइए। इसको आप रोज भी उपयोग कर सकते हैं। इससे फेस की हर समस्या दूर हो जाएगी और इसका असर आपको एक ही सप्ताह में देखने को मिल जायेगा। यह स्क्रब सबसे अच्छा स्क्रब है।
मसूर की दाल का स्क्रब:
इसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच मोटा मसूर की दाल का आटा, गुलाबजल, चुटकी भर हल्दी। अब आप एक कटोरी में इन तीनों चीज़ों को मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। इसे आप अच्छे से अपने फेस पर स्क्रब की तरह लगायें। देखना थोड़े ही समय में आपके फेस की हर परेशानी दूर होगी और आपकी त्वचा बच्चों जैसी मुलायम हो जाएगी।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं कॉफी स्क्रब
बादाम और संतरे के छिलकों का फेस स्क्रब:
यह ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए एक उम्दा फेस स्क्रब है। इसके लिए आप रात को 2 बादाम भिगोकर रख दें। एक चम्मच सूखे हुए संतरे के छिलकों का पाउडर लें। इन्हें आपस में मिला लें और इसमें गुलाबजल डालें जिससे यह पेस्ट बन जाये। अब इसे फेस पर स्क्रब की तरह लगायें। आप देखेंगे कि आपके चेहरे से मुंहासे गायब हो गए हैं और चेहरे की रंगत बढ़ गई है। इससे कई प्रकार की स्किन की परेशानी दूर होती हैं।
इसे स्वयं करें : जाने क्यों है हेयर मास्क अच्छा? कैसे बनाएं इसे अपने घर पर
तो ये थे घर में बनाये जाने वाले स्क्रब, जिनसे आपकी त्वचा को सिर्फ फायदा होगा इनके किसी प्रकार के दुष्परिणाम नहीं है। आप इन फेस स्क्रब को रोज भी उपयोग कर सकते हैं। यह बहुत आसानी से बनाये जाते हैं और बहुत ही सस्ते होते हैं। बल्कि घर में उपयोग होने वाले सामान से ही ये बन जाते हैं। आप भी इन्हें उपयोग करें और इनका फायदा लें।