घर में खुशबू किसे नहीं पसंद होती और इसके लिए हम कई तरीके अपनाते हैं जैसे एयर फ्रेशनर, अगरबत्ती, इत्र आदि का प्रयोग। घर पर भी कई ऐसी चीज़ें बनाई जा सकती है जो हम सोच भी नहीं सकते जैसे DIY जेल एयर फ्रेशनर। और इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान होता है। तो आज हम यहाँ देखेंगे कि कैसे बनाएँ DIY जेल एयर फ्रेशनर अपने घर के लिए। हम बाजार से एयर फ्रेशनर लेकर आते हैं जो हमें काफी महँगा पड़ता है लेकिन हमने कभी सोचा नहीं होता कि इसे घर पर कम पैसों में आसानी से भी बनाया जा सकता है। अगर आपने भी ऐसा नहीं सोचा था तो अब सोचिये और इसे बनाइये।
इसे स्वयं करें : घर पर कैसे बनाएं DIY टेबल
सामग्री:
DIY जेल एयर फ्रेशनर बनाने के लिए आपको चाहिए होगा कुछ सामान जैसे:
- छोटे आकार का काँच का कंटेनर या इसकी जगह आप पुराने एयर फ्रेशनर जेल का कंटेनर भी उपयोग कर सकते हैं।
- 4 से 5 बूंद खाने का रंग। आप कोई भी रंग चुन सकते हैं जैसे हरा, नीला, पीला या लाल अगर और आप कोई रंग प्रयोग नहीं करना चाहते तो बिना कलर का जेल एयर फ्रेशनर भी आप बना सकते हैं।
- खुशबू के लिए आपको चाहिए है 10 से 20 बूंद एसेंशियल ऑयल। ये आप अपनी पसंद की खुशबू के अनुसार चुन सकते हैं।
- एक पैन और दो कप पानी।
DIY : अपने कमरे को एक राजकुमारी की तरह कैसे सजाएं
- 30 ग्राम बिना फ्लेवर वाला जिलेटीन।
- एक चम्मच नमक।
- पतला कपडा।
DIY जेल एयर फ्रेशनर बनाने की विधि:
- आप छोटे आकार के चार से पाँच कंटेनर ले लीजिये।
- उसमें 4 से 5 बूंद खाने का रंग डालिए। हर कंटेनर में आप अलग रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
- अब इसमें 10 से 20 बूंद एसेंशियल ऑयल डालिए।
- अब एक पैन को गैस पर रखिये और उसमें एक कप पानी डालिए।
इसे स्वयं करें : अगर बदलना चाहते है अपनी बालकनी को छोटे से बगीचे में ? फॉलो करे ये टिप्स
- जब पानी उबलने लगे तो इसमें बिना फ्लेवर वाला जिलेटिन 30 ग्राम डालिए। इसे धीरे-धीरे पानी में डालिए और इसे चलाते रहिये।
- 2 से 3 मिनिट में यह अच्छे से पानी में मिक्स हो जायेगा। अब आँच को थोडा कम देना होगा और इसे चलाते रहना होगा।
- अब इसमें एक कप पानी और डालेंगे। और इसे चलाते जायेंगे जिससे यह अच्छे से मिक्स हो जाये।
- अब इसमें डालेंगे हम एक चमच्च नमक।
- अब इसमें नमक घुलने देंगे और इसे चलाएंगे।
- हल्का ठंडा होने पर अब इसे हम काँच के जार में डाल देंगे।
इसे स्वयं करें : घर पर कैसे बनाएं DIY लैंप
- अब चम्मच या स्टिक से इसे अच्छे से मिलायेंगे जिससे एसेंशियल ऑयल और रंग इसमें अच्छे से मिक्स हो जाये।
- अब इसे जमने में 24 घंटे या उससे ज्यादा का समय भी लग सकता है तो इतनी देर के लिए इन्हें छोड़ दें। जमने के बाद यह बिल्कुल जेल जैसा दिखेगा।
- अब पतला कपडा लेकर इसका मुँह बाँध देंगे। जिससे कि इसकी खुशबू घर में फैलती रहे।
इसे स्वयं करें : घर पर DIY सेंटर टेबल बनाने का आसान तरीका
घर की सजावट के लिए बेस्ट हैं ये 9 सोफा सेट
ये हो गया आपका DIY जेल एयर फ्रेशनर तैयार। आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं और इसे आप उपयोग कर सकते हैं। तो अब ये सोचकर डरने की बिल्कुल जरुरत नहीं है कि कैसे बनाएँ DIY एयर एयर फ्रेशनर। यह आसान सा तरीका है जिससे आप अपने घर को महका सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि घर में महक आती रहना चाहिए इससे घर में सकारात्मक उर्जा प्रवाहित होती रहती है।
आपके घर को और भी सुंदर बनाती है ये बेस्ट 5 चीजे