आज के समय में प्यार, रिलेशनशिप सब ही कुछ मॉडर्न है और हम हर मुद्दे पर बिना किसी हिचक के बात की जा सकती है, तो आज हम ऐसे ही एक रिश्ते के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे समलैंगिक रिश्ता या फिर सेम सेक्स रिलेशनशिप के नाम से जाना जाता है। कोई भी रिश्ता जज्बातों पर टिका होता है फिर वह रिश्ता कैसा भी हो। तो जो समलैंगिक रिलेशनशिप होता वह भी कुछ ऐसा ही होता और इसके बारे में आज हम यहाँ जानेंगे।
वेलेंटाइन स्पेशल : एक नजर वेलेंटाइन वीक की लिस्ट पर भी
क्या होता है समलैंगिक रिलेशनशिप:
समलैंगिक रिलेशनशिप का मतलब है जब कोई दो समान लिंग वाले लोग एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं एक-दूसरे के लिए उन्हें आकर्षण महसूस होता है और वे एक दूसरे के साथ जब सेक्स क्रियाओं को करते हैं तब वह समलैंगिक रिलेशनशिप कहलाता है। इसे आम भाषा में गे और लेस्बियन कहा जाता है। जब कोई पुरुष किसी दूसरे पुरुष के साथ इस प्रकार के रिश्ते में होता है वह गे कहलाता है और जब कोई महिला किसी दूसरी महिला के साथ इस प्रकार के रिश्ते में होती है तो उसे लेस्बियन कहा जाता है।
टीवी के इन सितारों ने की दिल टूटने के बाद अरेंज मैरिज
इनके अलावा कुछ लोग बाइसेक्शुअल भी होते हैं जिन्हें महिलाओं और पुरुषों दोनों में रूचि होती है। वैसे इस प्रकार के रिलेशनशिप को अब क़ानूनी मान्यता प्राप्त है और ये आपस में साथ रहकर गृहस्थ जीवन बिता सकते हैं।
कैसे पता चलता है कि किसी को समलैंगिक रिलेशनशिप में रूचि है:
ब्रेकअप टिप्स : ब्रेकअप के बाद जरूर करें ये 5 काम ?
इसे पहचानना बहुत ही आसान होता है किसी के हाव भाव से, उसके छूने और बात करने के तरीके से पता चल जाता है कि सामने वाले व्यक्ति को किस तरह के लोगों में रूचि है। तो आज के समय में न तो कोई अपने जज्बातों को छुपाता और न ही लोग अब इस रिश्ते को गलत नज़रों से देखते हैं।
जैसे कि पहले भी हमने देखा कि जज्बात किसी के लिए भी आ सकते हैं तो इसमें शर्म वाली कोई बात नहीं है। और इन्हीं जज्बातों को ध्यान में रखते हुए कानून ने भी समलैंगिक रिलेशनशिप को सही बताया है। अब आप समझ ही गए होंगे कि आखिर क्या होता है समलैंगिक रिलेशनशिप या सेम सेक्स रिलेशनशिप।