आज के समय में ब्लॉग अपनी सोच को व्यक्त करने का बहुत ही अच्छा तरीका है। और अगर बात की जाए फैशन ब्लॉग की तो इसमें मज़ा तो है ही साथ यह दौलत और शोहरत कमाने का भी बहुत अच्छा जरिया है। कोई भी व्यक्ति किसी काम को दो मकसद से करता है या तो किसी काम में उसकी रूचि हो या फिर किसी काम में पैसा हो। भारत की टॉप 10 फैशन ब्लॉगर जानिए कौन है ये हस्तियाँ। ये हस्तियाँ आज भारत में एवं भारत के बाहर भी बहुत नाम कमा चुकी हैं।
नेल पॉलिश के ये कलर बताते है आपकी पर्सनालिटी
कृतिका खुराना:
कृतिका खुराना का नाम आज फैशन जगत में चरम सीमा पर है। आज की युवतियों के लिए फैशन से जुड़े हुए इनके सुझाव बहुत ही अद्भुत होते हैं। फैशन ब्लॉगर के परिवार में इन्होंने अपनी एक अलग ही छवि बनाई हुई है और इनके ब्लॉगस से इन्होंने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। भारत की टॉप 10 फैशन ब्लॉगर में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनका स्वयं का पहनावा भी बहुत अधिक लुभावना है।
source : kritikakhurana / instagram
आशना श्रॉफ :
आशना श्रॉफ आज के समय की बहुत बड़ी और नामी ग्रामी फैशन ब्लॉगर हैं। इनका ब्लॉग द स्नोब जर्नल सभी फैशन ट्रेंड्स को दर्शाता है। इनका माना है कि फैशन में पहनावे के साथ ही साथ मेकअप भी आपके व्यक्तित्व को दर्शाता है। और इन्होंने अपने ब्लॉग में भी मेकअप के प्रति काफी सुझाव दिए हैं और कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स के बारे में भी बताया है।
संतोषी शेट्टी:
संतोषी शेट्टी भारत की बहुत ही प्रसिद्द फैशन ब्लॉगर हैं। इन्होंने अपने ब्लॉग में फैशन की एक स्वच्छ और तेज नुकीली शैली को दर्शाया है। इन्होंने फैशन को पारंपरिक तरीके और मॉडर्न तरीके दोनों में परिभाषित किया। इनके द्वारा ब्लॉग में दर्शाया गया परिधान वाकई में तारीफ योग्य है। ये भारत के टॉप फैशन ब्लॉगर में एक विशेष स्थान रखती हैं।
source : santoshishetty / instagram
दिखना चाहती है अपने में ऑफिस सबसे अलग तो करे इन 5 ट्रेंड को फॉलो
अंकिता श्रीवास्तव:
अंकिता श्रीवास्तव भारत के फैशन और सोंदर्य जगत की एक बहुत जानी पहचानी ब्लॉगर हैं। इन्होंने हमेशा अपने ब्लॉग के जरिये नए उत्पादों और फैशन से जुड़े हुए अलग-अलग तरीकों को प्रदर्शित किया है। इनके ब्लॉग में इन्होंने फैशन के अनुसार क्या पहने और कैसे पहने के साथ यह भी बतया है कि कैसे और किस प्रकार का मेकअप करें। यह बहुत ही अहम् बात है जिसका इन्होंने ध्यान रखा और अपने सुझाव दिए।
source : ankitasrivastava / instagram
दिया लाम्बा:
दिया लाम्बा फैशन ब्लॉगर तो हैं ही, साथ ही साथ ये एक मॉडल और पंजाबी एक्ट्रेस भी हैं। ये एक उभरता हुआ चेहरा हैं जिन्होंने अपनी अदाओं और अपने ब्लॉगस से सभी का दिल जीत लिया है। इनके द्वारा पहने गए परिधान को लोग फॉलो करते हैं। साथ ही इनके द्वारा ब्लॉग में बताये गए टिप्स पर भी लोग अमल करते हैं। इन्हें ट्रेंडिंग ब्लॉगर भी माना जाता है।
हमेशा छाया रहता है इस तरह की जूलरी का ट्रेंड
मासूम मीनावाला:
मासूम मीनावाला ने अपना ब्लॉग 2010 में शुरू किया था इनके ब्लॉग का नाम था “Miss Style Fiesta”। इस ब्लॉग ने बहुत नाम कमाया और इन्हें फैशन की दुनिया में सभी जानने लगे। इनका स्वयं का एक ई कॉमर्स स्टोर भी है जिसका नाम है “Style Fiesta”। इनके ब्लॉग कई बड़ी पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हुए हैं जैसे Cosmopolitan और Vogue। इनकी खासियत यह है कि इन्होंने अपने ब्लॉग और फैशन को सभी आयु के लोगों के लिए बनाया है।
source : masoomminawala / instagram
शिवाली चौहान:
शिवाली चौहान एक बहुत ही उम्दा फैशन ब्लॉगर हैं जिनका पहला ब्लॉग “Classifiedbird” अगस्त 2015 में आया था। वैसे तो अपने ब्लॉग में ये सभी बातों का जिक्र करती हैं जैसे त्वचा की देखभाल कैसे की जाये, फैशन, वर्कआउट इत्यादि। अगर कोई इनका ब्लॉग फॉलो करता है या इन्हें फॉलो करता है तो उसे सभी प्रकार की फैशन और फिटनेस से जुडी हुई टिप्स एक ही जगह मिल जाती हैं।
मीना:
मीना भारत की राजधानी दिल्ली से हैं और इनका पहला ब्लॉग अक्टूबर 2015 में आया था जिसका नाम था “AngelMStyle”। ब्लॉगिंग के पहले ये आई टी कंपनी में सेंट्रल मेनेजर हुआ करती थीं। इनकी ब्लॉग लिखने में रूचि हमेशा से ही थी साथ ही फैशन की दुनिया से भी इन्हें खासा लगाव था। ये चाहती थी कि औरतों की स्टाइल और पहनावे को लेकर जो सीमाएं तय की गई हैं उन्हें तोड़ा जाये। स्ट्रीट फैशन से जुड़े हुए लोगों को इन्हें फॉलो करना चाहिए। भारत की टॉप 10 फैशन ब्लॉगर की सूचि में इनका नाम हमेस्षा लिया जाता है।
जाने कौन है इंडिया की 5 मशहूर फीमेल सोलो ट्रैवल ब्लॉगर्स
शिवांगी पासवान:
इन्होंने काफी देरी से अपना करियर शुरू किया। सबसे पहले इन्होंने फ्रीलांसर कंटेंट राइटर के रूप में शुरुआत की इसके बाद इन्होंने फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉगर के रूप में खुद को ढाला। इनका मानना है आप किसी भी उम्र में अपना करियर शुरू कर सकते हैं आयु मात्र एक संख्या है बस आपके अन्दर जज्बा होना चाहिए। भारत की टॉप 10 फैशन ब्लॉगर की दुनिया में एक अहम् नाम है। लोग इन्हें बहुत फॉलो करते हैं और इसका कारण यह है कि इनके फैशन के प्रति सुझाव काफी अच्छे होते हैं और ये खुद भी उसी फैशन को फॉलो करती हैं जो ये लोगों को बताती हैं।
संभवी मिश्रा:
संभवी मिश्रा का पहला ब्लॉग 2016 में आया था जिसका नाम था “TalkSassy”। ये हमेशा फैशन, ब्यूटी एवं ट्रेवल के बारे में ही लिखती हैं। लेकिन इनके ब्लॉग काफी रोमांचक होते हैं। लोग इन्हें बहुत अधिक फॉलो करते हैं इसका सबसे बड़ा कारण है कि इनके ब्लॉग रियल लाइफ फैशन से सभी को जोड़ते हैं। फैशन के साथ ही साथ ये स्किन केयर के बारे में भी बताती हैं। इनके द्वारा बताई गई टिप्स बहुत आसन होती हैं।
तो ये सभी थे भारत की टॉप 10 फैशन ब्लॉगर जिन्होंने फैशन को कई रंगों में बताया और लोगों के बीच अपनी एक जगह कायम की। यहाँ तक की फिल्म हस्तियाँ भी इन्हें फॉलो करती हैं और इनके सुझावों पर अमल करती हैं। फैशन की दुनिया में दिनोदिन बहुत परिवर्तन आ रहे हैं और इन सभी फैशन ब्लॉगर ने उस परिवर्तन को देखते हुए ही अपने ब्लॉग के द्वारा कई परिधानों को बताया है। जिन्हें आप भी फॉलो कर सकते हैं।
जाने कौन है 7 बेस्ट इंडियन फीमेल फैशन डिज़ाइनर