जिंदगी की इस भागदौड़ में महिलाएं न वक्त पर खाती हैं, न सोती हैं और न खुद की सेहत पर ध्यान दें पाती हैं। आज के समय में महिलाओं की जिंदगी बहुत बीजी हो गई है क्योंकि उन्हें घर-बाहर दोनों तरफ संतुलन बनाकर चलना होता है। ऐसे में महिलाओं में तनाव का स्तर अधिक रहता है और अंत में वह समझौता करती हैं अपनी सेहत से।
शरीर को अनदेखा करने की वजह से कई समस्याएं पैदा हो जाती है जिसमें से एक है PCOD बीमारी। आज कल के समय में यह बीमारी महियाओं और लड़कियों में मिलना एक आम बीमारी हो गई है। वहीं PCOD बीमारी का समस्या से पीड़ित महिलाओं में और भी अनेक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। आपको बता दें कि जिन लड़कियों में पीरियड्स की समस्या देखने मिलती है उन्हीं लड़कियों को पॉली सिस्टिक ओवेरियन डिजीज (PCOD) की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर कम उम्र के चलते ही इस समस्या का पता लग जाए तो इसे काबू में किया जा सकता है।
इन संकेतों से पहचानें (PCOD) पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम को :
1.कम उम्र में ही पीरियड्स शुरु हो जाना या समय पर पीरियड्स का न आना (PCOD) का सबसे बड़ा संकेत होता है।
2. एक दम से वजन बढ़ जाना।
3. अधिक बाल उगना (Hirsutism)- ठोड़ी पर अनचाहे बाल उगना सिर्फ हार्मोनल चेंज ही नहीं इस बीमारी का लक्षण भी हो सकता है,इसके अलावा बालों का झड़ना, शरीर व चेहरे पर, छाती पर, पेट पर, पीठ पर अंगूठों पर या पैरों के अंगूठों पर बालों का उगना भी इसके लक्षण है।
4. चेहरे पर मुहांसों का होना या ओवरी में सिस्ट।
PCOD कैसे निजात पाएं
ज्यादा से ज्यादा सैर करने के लिए जाएं इससे न केवल आपका तनाव दूर होगा बल्कि वजन भी कम होगा जिससे आपके पीरियड्स सही समय पर आ सकते हैं। आप कुछ वक्त आपने लिए निकाले इससे आपका मन शांत होगा। साथ ही आप संगीत सुने या कुछ अच्छी किताबें पढ़ें।
व्यायाम करें :
अगर आफ बीमारी निरुक्त रहना चाहते हैं तो पैदल घूमना, जॉगिंग, योग, ज़ुम्बा डांस, एरोबिक्स,साइक्लिंग, स्विमिंग किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम रोज़ करें।
अच्छा खानपान लें:
अच्छी जिंदगी के लिए जरुरी है अच्छा खाना इसलिए जंक फ़ूड, अधिक मीठा, फैट युक्त भोजन, अत्यधिक तैलीय पदार्थ, सॉफ्ट ड्रिंक्स, का सेवन बंद कर अच्छा पौष्टिक आहार लेना ज़रूरी है।