अगर आज के समय में मेकअप की बात की जाये तो मेकअप का स्तर बहुत ही ऊँचा हो गया है। और सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है आँखों के मेकअप पर जिसमें आई शैडो, काजल, लाइनर से लेकर मस्कारा तक सभी कुछ महत्वपूर्ण होता है। अगर कोई एक चीज़ भी कम रह जाती है तो आँखों का मेकअप उतना आकर्षित नहीं हो पाता जितना कि होना चाहिए।
वैसे आज हम यहाँ देखने वाले हैं बेस्ट 8 वाटरप्रूफ मस्कारा के बारे में। जो कई घंटों तक टिके रहते हैं और आँखों को आइकोनिक बनाते हैं। वैसे तो बाजार में सस्ते से सस्ता और महेंगे से महंगा मस्कारा उपलब्ध है लेकिन हम यहाँ ऐसे मस्कारा के बारे में जानेंगे जो हर कोई खरीद सकता है और जो मेकअप को परफैक्ट लुक देते हैं।
टिप्स एंड ट्रिक्स: गर्मियों में अपने मेकअप को मेल्ट होने से कैसे बचाएँ ?
लॉरियल पेरिस कॉस्मेटिक्स वॉल्यूमिनस लैश पैराडाइज वाटरप्रूफ मस्कारा:
लॉरियल पेरिस कॉस्मेटिक्स वॉल्यूमिनस लैश पैराडाइज वाटरप्रूफ मस्कारा एक बहुत ही उम्दा मस्कारा है। वैसे अगर लॉरियल पेरिस के प्रोडक्ट की बात की जाये तो इस ब्रांड ने हेयर केयर में अपनी काफी अच्छी पहचान बनाई है। इसके मस्कारा ब्रश के ब्रिसल्स को ऐसा शेप दिया गया है जो पलकों को घना और आकर्षित दिखाने में सक्षम है। और इससे आँखों के मेकअप का एक परफैक्ट लुक दिखाई देता है। 8 वाटरप्रूफ मस्कारा में से यह भी एक है।
मेबेलिन न्यू यॉर्क लैश सेंसेशनल मस्कारा वाटरप्रूफ:
मेबेलिन न्यू यॉर्क लैश सेंसेशनल मस्कारा वाटरप्रूफ आज के समय में अत्यधिक पसंद किये जाने वाला मस्कारा है। वैसे भारतीय महिलाएँ इस ब्रांड के प्रोडक्ट्स को बहुत अधिक पसंद करती हैं और उपयोग करती हैं। यह मस्कारा पलकों के बीच विशेष प्रकार से देखभाल करता है। इसमें सीरम मौजूद होता है जो पलकों को पोषण प्रदान करता है। यह पलकों को घना और आँखों को आकर्षित बनाने में सहायक है।
ये आई मेकअप ट्रिक्स बनाती है आपकी आंखों को आकर्षित
लैक्मे आईकॉनिक लैश कर्लिंग मस्कारा:
लैक्मे की आईकॉनिक रेंज प्रोडक्ट इस समय बहुत चर्चित हैं। लैक्मे आईकॉनिक लैश कर्लिंग मस्कारा को सबसे अच्छा मस्कारा माना जाता है एवं दुल्हन हो या साधारण मेकअप सभी में इसका उपयोग किया जाता है। इसमें स्मार्ट ब्रश दिया होता है जो पलकों को सॉफ्ट स्ट्रोक देता है। और 8 वाटरप्रूफ मस्कारा की सूचि में आता है।
मेबेलिन न्यू यॉर्क ग्रेट लैश क्लियर मस्कारा फॉर लैश एंड ब्रो:
मेबेलिन न्यू यॉर्क ग्रेट लैश क्लियर मस्कारा फॉर लैश एंड ब्रो यह एक बहुत ही उम्दा मस्कारा है। सबसे बड़ी बात कि इसके आँखों में फ़ैल कर काला होने का डर नहीं रहता। और पलकें प्राकर्तिक तरीके से घनी और सुन्दर दिखाई देती हैं। इसके साथ अगर आप अलग से आई लेशेश नहीं भी लगाते तो भी आपकी पलकें घनी दिखाई देती हैं।
लॉरियल पेरिस वॉल्यूम मिलियन लैश मस्कारा:
लॉरियल पेरिस वॉल्यूम मिलियन लैश मस्कारा को भी टॉप 8 वाटरप्रूफ मस्कारा की सूचि में शामिल किया गया है। इसे उपयोग करना बहुत ही आसान है साथ ही इससे भी पलकें घनी और सुन्दर दिखाई देती हैं। कंपनी ने दावा किया है कि सवेदनशील आँखों पर भी यह मस्कारा प्रयोग किया जा सकता है इसके किसी प्रकार के नुकसान या दुष्परिणाम नहीं हैं।
जाने कौन सी लिपस्टिक करेगी आपके स्किन टोन पर सूट
ब्लू हैवन वॉक फ्री ग्रीन पैक मस्कारा:
ब्लू हैवन कॉस्मेटिक्स की एक बहुत ही पुरानी ब्रांड है। अगर आप कम दाम में अच्छा मस्कारा चाहते हैं तो आप ब्लू हैवन वॉक फ्री ग्रीन पैक मस्कारा खरीद सकते हैं। यह बेस्ट 8 वाटरप्रूफ मस्कारा में शामिल है। सबसे अच्छी बात है कि ये बहुत समय तक टिका रहता है। और लोग इसे बहुत अधिक पसंद करते हैं। यह काले रंग में ही उपलब्ध होता है।
कोरोना के चलते अब घर में ही करे आसानी से मैनीक्योर
एसेन्स आई लव एक्सट्रीम क्रेजी वॉल्यूम मस्कारा:
एसेन्स आई लव एक्सट्रीम क्रेजी वॉल्यूम मस्कारा एक बहुत ही उम्दा मस्कारा है। इसका ब्रश लम्बा दिया गया है जिससे पलकों को पूरी तरह से कवर किया जा सके। सबसे बड़ी बात यह नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसके एक से तीन कोड में आंखें सुन्दर और पलकें घनी नज़र आती हैं। वाटरप्रूफ होने के साथ यह बहुत लाइट वेट भी है।
लोटस हर्बल्स मैक्सलाश बॉटेनिकल मस्कारा:
लोटस हर्बल्स मैक्सलाश बॉटेनिकल मस्कारा एक वॉल्यूम बिल्डिंग मस्कारा है और यह बहुत ही अच्छा और हर्बल मस्कारा है। इसके उपयोग से पलकों को आकर्षित और घनी दिखाया जाना संभव है। क्योंकि इसमें प्रयोग किये जाने वाला ब्रश पलकों को भली भांति कलर कर सकता है। साथ ही यह पलकों को मुलायम भी रखता है। कीमत के अनुसार भी यह बहुत ही उम्दा मस्कारा है।
भारत की टॉप 10 फीमेल मेकअप आर्टिस्ट ,जाने कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल
ये सभी मस्कारा कीमत के हिसाब से भी किफायती हैं और ये सभी पलकों को आकर्षित लुक देने में भी संभव है। अधिकतर सैलून में जब मेकअप किया जाता है तो इन्ही कंपनियों का मस्कारा अधिकतर प्रयोग होता है। इनसे पलकों को घना बनाना संभव है। और ये सभी विश्वशनीय ब्रांड है जो सालों से ब्यूटी प्रोडक्ट और कॉस्मेटिक्स बना रही हैं।