गर्भावस्था के दौरान आपको अपने यौन जीवन को बदलने की कोई आवश्यकता नहीं है जब तक कि आपका डॉक्टर आपको इसकी सलाह न दे। गर्भावस्था के दौरान संभोग आपके बच्चे को नुकसान नहीं पहुँचता, जब तक कि आपको कोई मेडिकल समस्या न हो। गर्भावस्था के दौरान आपके शिशु को गर्भाशय में अम्निओटिक तरल पदार्थ द्वारा अच्छी तरह से संरक्षित रखा जाता है। गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से गर्भवती को अनेकों प्रकार के शारीरिक और भावनात्मक लाभ प्राप्त हो सकते हैं , जिसके बारे में अधिकांश महिलाएं नहीं जानती हैं इस आर्टिकिल द्वारा हम आपको बताएंगे की गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से गर्भवती को किस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं ।
आइये जानते हैं गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से क्या फायदे होते हैं :
शरीर में रक्त परिसंचरण को बेहतर करता है:
गर्भावस्था के दौरान शरीर में रक्त की आपूर्ति माँ और बच्चे दोनों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगभग दोगुनी हो जाती है। क्योकि ऐसे समय में सुस्त रक्त परिसंचरण की प्रक्रिया शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। सेक्स करने के दौरान ऐसे होर्मोनेस निकलते हैं जो शरीर के रक्त परिसंचरण को बेहतर करने में महतवपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जिसके कारण गर्भ में भ्रूण को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पर्याप्त आपूर्ति होती है, जो शिशु के विकास में सहायक होती है।
अधिक संतुष्टि और बेहतर सुख महसूस होता है :
कई गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनके पूर्व-गर्भावस्था चरण की तुलना में बेहतर संभोग सुख का अनुभव होता है। इसके पीछे कारण यह है कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में दो हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है पहला एस्ट्रोजन और दूसरा प्रोजेस्टेरोन। शरीर में एस्ट्रोजेन बढ़ने के साथ पेल्विक क्षेत्र में रक्त का प्रवाह अधिक हो जाता है, जिससे महिलाएं अधिक उत्तेजित महसूस करती हैं। रक्त की वृद्धि होने के कारण महिलाओं के कामुक क्षेत्रों में वृद्धि होने के कारण सेक्स के प्रति उनकी सवेदनशीलता बढ़ जाती है।
पेल्विक क्षेत्र की मांसपेशियों को मजबूत करता है:
गर्भावस्था के दौरान विशेष रूप से तीसरी तिमाही में सेक्स करने के सबसे बड़े लाभों में से एक यह है कि यह आपके पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत करता है। गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से इन मांसपेशियों को मजबूती मिलती है, और यह प्रसव के दौरान होने वाले कष्ट से निपटने के लिए पर्याप्त मजबूत प्रदान करता है।
पार्टनर के प्रति प्रेम बढ़ता है :
गर्भावस्था के दौरान सेक्स करने से एंडोर्फिन हॉर्मोन निकलता है जो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है जिससे बच्चे और माँ को स्वस्थ वातावरण मिलता है। इसके अतिरिक्त ऑक्सीटोसिन नामक हॉर्मोन्स के उत्पादन को भी बढ़ाता है, यह हॉर्मोन लगाव और प्यार बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। जिसके कारण दोनों पाटनर्स के बीच बेहतर संबंध स्थापित होने में मदद मिलती है।