टी अधिकतर लोगों को पसंद होती है और चाय ( टी ) अधिकतर घरों में सुबह सुबह बनती है और सर्दी और बारिश के मौसम में तो चाय ( टी ) बहुत अधिक पी जाती है। आज हम यहाँ बात करने वाले है थाई आइस्ड टी के बारे में। हम यहाँ आपको बताएँगे कि आप कैसे घर में ही थाई आइस्ड टी बना सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत ही उम्दा होगी और जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।
जाने नारियल तेल के 9 अद्भुत फायदे
थाई आइस्ड टी बनाने के लिए आपको चाहिए होगी ये सामग्री:
- ½ कप दूध
- 4 कप पानी
- 4 बड़ा चम्मच चाय पत्ती
- 2 स्टार अनिस
- 3 लौंग
- 2 चम्मच चीनी
- बर्फ
इन 5 चीजों को कच्चा खाने के है कई फायदे
थाई आइस्ड टी बनाने की विधि:
- एक पेन में पानी उबलने के लिए रख दें।
- थोड़ी देर बाद पानी को गैस से हटा दें जब वह उबल जाये ।
- अब इसमें चाय पत्ती, चीनी, लौंग, स्टार अनिस डालें।
- 10 मिनिट के लिए इसे ढक कर रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाये तो इसे छान लें।
Lockdown में ले स्वादिष्ठ खाने का आनंद
- अब 3 से 4 गिलास में इसे बराबर मात्रा में डाल दें।
- और सभी में ऊपर से दूध डाल दें।
- इसे अच्छे से मिलाएं और इसके ऊपर से बर्फ डाल दें।
- लीजिये हो गई थाई आइस्ड चाय तैयार।
तो यह था थाई आइस्ड टी बनाने का आसान तरीका। यह बहुत ही कम समय में तैयार हो जाती है एवं गर्मियों के समय में यह एक अच्छा पेय है। इसे पीने के बाद शांति महसूस होती है। यह बाजार में मिलने वाली थाई आइस्ड टी से बहुत कम पैसों में बनकर तैयार हो जाती है। इसकी कई प्रकार की विधि होती हैं जिससे आप इसे बना सकते हैं इस विडियो की मदद से भी आप घर में थाई आइस्ड टी बना सकते हैं:
गुड कोलेस्ट्रॉल को (HDL) बढ़ाने में मदद करती है ये 5 चीजें
थाई आइस्ड टी के फायदे:
- इससे गर्मियों में पीने से शरीर में तरावट बनी रहती है।
- इसे फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।
- बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाती है।
- इसमें दूध कम मात्रा में होने की वजह से नुकसान नहीं करती।
- पीने में बहुत ही अच्छी लगती है इससे मुँह का स्वाद अच्छा हो जाता है।
Lockdown के चलते घर पर ही बनाएं यमी फ्रूट केक
ये सभी फायदे हैं थाई आइस्ड टी के। वैसे तो चाय का चलन बहुत से देशों में है और जिन देशों में चाय का चलन है वहाँ थाई आइस्ड टी को भी बबुत महत्व दिया जाता है। चाय प्रेमियों के लिए यह एक बहुत अच्छा विकल्प है क्योंकि गर्मियों में चाय बहुत अधिक पीना मुमकिन नहीं होता लेकिन अगर चाय के विकल्प में थाई आइस्ड टी मिल जाये तो फिर बात ही क्या है। कई प्रकार से थाई आइस्ड टी को बनाया जा सकता है। आप भी इससे घर में जरूर बनाएँ।