साल में दो बार मानाएं जाने वाले इस त्योहार को नवरात्र कहा जाता है। इस त्योहार में न सिर्फ पूजा पाठ और व्रत किया जाता है बल्कि दुर्गा पंडाल, गरबा नाइट्स और रंग बिरंगे कपड़ों के लिए भी जाना जाता है। इस त्योहार पर लड़कियों का फैशन ट्रेंड कुछ अलग ही देखने को मिलता है। फिर बात चाहे कपड़ो की हो, हेयर स्टाइल की हो या फिर गहनों की। इस बार नवरात्र में इंडियन ट्रेडिशनल काफी ट्रेंड हैं। वहीं कपड़ो के साथ-साथ मैचिंग फुटवियर हों, तो आपके लुक पर चार चांद लग जाते हैं।
इसे भी पढ़े : Sexy Legs पाने के लिए आज से ही करें ये एक्सर्साइज
वहीं अगर बात फुटवियर की करें तो आप अपने कपड़े के साथ अलग अलग रंग की अलग अलग चप्पलों को ट्राई कर सकते हैं। इन दिनों कोल्हापुरी चप्पलें काफी ट्रेंड में हैं। फिर चाहे महिलाएं हो या पुरुष दोनों ही कोल्हापुरी पहनना पसंद करते हैं। कोल्हापुरी चप्पल आप किसी भी आउटफिट के साथ ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे रोज के कैजुअल्स के साथ भी पहन सकते हैं। ये चप्पलें स्टाइल के अलावा आपके पैरों की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं इसकी कुछ खास बातें।
पैरों को आराम पहुंचाती हैं कोल्हापुरी चप्पलें….
कोल्हापुरी चप्पलों को उनकी सोल के लिए काफी पसंद किया जाता है क्योंकि इनका सोल काफी सपाट और पतला होता है और यह पहनने में काफी आरामदेह लगती है।
इसे भी पढ़े : बैडमिंटन का ऐतिहासिक गोल्ड, वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2019 की जीत क्वीन बनी पी.वी सिंधु
उंगलियों को मिलता है आराम…
आगे से खुली होने की वजह से कोल्हापुरी चप्पलें पहनने में जाता अच्छी होती है और आराम पहुंचाती हैं। वहीं जिन लोगों को उंगलियों में कपछ परेशानी हो उनके लिए भी कोल्हापुरी चप्पलें अच्छी होती है। कुछ लोगों की उंगलियां आगे से या बीच से उठी-उठी सी या टेढ़ी सी लगती हैं उनके लिए यह काफी फायेदमंद है। कोल्हापुरी चप्पलों में सीधे चलने से दवाब पड़ता है, जिससे कि उगंलियों पर दवाब पड़ने से वह सीधे हो सकती हैं।
इसे भी पढे़: खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो रोज़ करें योगासन
हर डिजाइन्स और स्टाइल्स में हैं उपलब्ध…
कोल्हपुरी चप्पलों को स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसमें रंग-बिरंगे फुनगियां लगीं होती है जो काफी फंकी लगते हैं। इसके साथ राजस्थानी कढ़ाई वाले चप्पलें भी लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं लखनवी चिकन के हल्के-हल्के काम से सजी-धजी चप्पलें थोड़ी मंहगी होती हैं पर वो ज्यादा कंफर्टेबल होती हैं। तो इस नवरात्रि अपने स्टाइल को दीजिए एक नया लुक और हर दिन नए रंग और स्वेग के साथ मनाइए यह त्योहार।