देश आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं। इस देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ने वाले विरों में देश की वीरांगनाएं भी थी। जिन्होंने बिना किसी डर के साथ आगे बढ़कर भारत की आजादीं में अपना अहम योगदान दिया। तो चलिए इस स्वतंत्रता दिवस उन महिला स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें जिन्होंने हमारे देश का गौरव ही नहीं बढ़ाया बल्कि महिला सशक्तिकरण की कभी नहीं भूलने वाली मिसाल भी पेश की।
सुचेता कृपालानी
यह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही राजनीतिज्ञ भी थी। (उत्तर प्रदेश) की मुख्यमंत्री बनने वाली वो पहली महिला बनीं। सुचेता भारत के बंटवारे के समय महात्मा गांधी के बेहद करीब रही थी। वो उन महिलाओं में शामिल थी जिन्होंने गांधी जी के करीब रहकर देश की आजादी की नींव रखी थी।
इन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में इन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस का झंडा फहराया था। 1958 में दिल्ली की पहली मेयर चुनी गई थीं।
रानी लक्ष्मीबाई
भारत में जब भी महिलाओं के सशक्तिकरण की बात होती है तो महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की चर्चा जरूर होती है। 14 साल की उम्र में इनका विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में प्रमुख उपलब्धियां ब्रिटिश सरकार के कानून को पालन करने से इंकार कर दिया मौत से पहले तक इन्होंने अंग्रेज के साथ वीरता से लड़ा। 22 साल की उम्र में ब्रिटिश सेना से लोहा लेते हुए शहीद हो गई।
गुलाब कौर
गुलाब कौर एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थी। भारत पंजाब के संगरूर जिले में बख्शीवाला गांव के गुलाब कौर ने मान सिंह से शादी की थी।
कमला नेहरू
जवाहर लाल नेहरू की पत्नी कमला कम उम्र में ही दुल्हन बन गई थी। लेकिन समय आने पर यही शांत स्वाभाव की महिला लौह स्त्री साबित हुई, जो धरने-जुलूस में अंग्रेजों का सामना करती, भूख हड़ताल करतीं और जेल की पथरीली धरती पर सोती थी।
सरोजिनी नायडू
इनका जन्म 1879 में हुआ था। सबसे पहले इन्होंने सविनय अवज्ञा आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। ये इस आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी के साथ जेल भी भेजी गई थीं। 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन भी अहम भूमिका निभाते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया था। ये आजाद भारत की उत्तर प्रदेश की पहली महिला गवर्नर भी बनीं।
जी हां यह वो स्वतंत्रता सेनानी हैं जिन्होंने हमारे देश को आजाद कराने में अपना योगदान दिया। और इस देश को अंग्रेजों से आजाद कराया। इसी के साथ मेरी और मेरी पूरी टीम के साथ आप सभी को 73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।