महिलाएं अपने स्ट्रेच मार्क्स से बहुत ही परेशान रहती है। इसी के साथ वह ये सोचती रहता है की कैसे इनको हटाया जाए क्योकि ये शरीर पर देखने में बहुत ही बेकार लगते है जिसके कारण कोई भी महिला या लड़की साड़ी , शॉर्ट टॉप पहनने में संकोच करती है पर अब घबराना कैसा आज हम आपके लिए लेकर आए है कुछ ऐसे ही घरेलु उपाय जिनकी मदद से आप ये स्ट्रेच मार्क्स को हमेशा के लिए कहे देंगी अलविदा तो जानते है ये तरीके।
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में गर्भवती महिलाएं दें इन बातों पर खास ध्यान
आलू है फायदेमंद
आलू का एक टुकड़ा काटिये, इसे कुछ समय के लिए स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाइए और सूखने दीजिये। ध्यान रहे आलू का रस निशान वाली जगह पर अच्छे से फ़ैल जाए। इसके सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से साफ़ कर लीजिए। कुछ ही दिनों में सभी प्रकार के निशान कम होने लगेंगे।
नींबू का रस
नींबू के रस को प्रभावित जगह पर धीरे धीरे ऊँगली से गोल घुमाते हुए मालिश करिये। फिर इसे थोड़ी देर रहने दीजिये, ताकि त्वचा अंदर तक इसे सोंख ले। फिर गुनगुने पानी से धो लीजिए।
धीरे-धीरे वजन कम करना
तेजी से वजन कम करने के कारण भी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते है। इसलिए तेजी की बजाए धीरे-धीरे वजन कम करें। इसके अलावा वजन कम करते समय जंक फूड और शुगर से दूर रहें। योगा करे।
हॉलीवुड से बॉलीवुड तक सभी पर चढ़ा बेबी बंप’ के साथ फोटोशूट कराने का ट्रैंड
अंडा एक अच्छा स्त्रोत
स्ट्रेच मार्क्स वाली जगहें को अच्छी तरह साफ करके वहां एग व्हाइट लगा उसे सूखने दें। क्योकि अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है। अंडे की सफेदी में एमिनो एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
हाइड्रेटेड स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी
चाहे आप गर्भवती हों या न भी हों, लेकिन भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना हमेशा ही एक स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी होता है। पानी डिटॉक्सिफिकेशन का काम तो करता ही है, 8 से 10 गिलास पानी तो आपको पूरे दिन में कम से कम पीना ही चाहिए।