एक महिला के शरीर में गर्ववती होने से लेकर शिशु को जन्म देने तक कई भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक परिवर्तन आते हैं। शिशु के जन्म लेने की प्रक्रिया या तो प्राकृतिक या सीजेरियन हो सकती है। आज कल की जीवनशैली में देखा गया है कि महिलाएं अक्सर सीजेरियन द्वारा शिशु को जन्म देना अधिक पसंद करती है क्योंकि उनका शरीर सामान्य प्रसव के लिए सहयोग नहीं कर पाता। या फिर कुछ समस्या के चलते चिकित्सक को शिशु के सुरक्षित जन्म लेने के लिए सिजेरियन का सहारा लेना पड़ता है। सिजेरियन प्रसव के लिए की जाने वाली एक प्रकार कि सर्जरी है। इस प्रक्रिया में डिलीवरी के दौरान पेट पर एक बड़ा चीरा लगा कर शिशु को माँ के पेट से निकाला जाता है। सिजेरियन के बाद सबसे बड़ा कठिन काम चीरे से आये निशान को पेट पर से हटाना होता है।
आइये जानते है सिजेरियन के बाद पड़े निशान को दूर करने के घरेलू उपाय :
1.नींबू का रस सिजेरियन प्रसव के निशान को कम करने में प्राकृतिक उपचार की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है।सिजेरियन प्रसव के लगभग 6 महीने के बाद निशान पर नींबू का रस लगाना चाहिए, क्योकि टाकों को पूरी तरह से सूखने के लिए कुछ समय लगता है और टाकों के पूरी तरह सूखने के बाद ही उन पर कुछ लगाना चाहिए। यदि आपकी त्वचा में नींबू का रस लगाने के बाद जलन होती है तो तो नींबू के रस को पानी में मिला कर पतला कर लें। कभी भी रस को 3-4 मिनट से ज्यादा त्वचा पर न रखें।
2. विटामिन ई से युक्त तेल सिजेरियन प्रसव के निशान को कम करने में बहुत लाभकारी होते हैं,इसके लिए आप सीधे विटामिन ई के कैप्सूल को काट क्र लगा सकती है या विटामिन ई से युक्त तेल से मालिश करके निशान दूर कर सकती हैं।
3. सेब का सिरका सिजेरियन निशान को हटाने के लिए अच्छा माना जाता है इसके लिए सेब के सिरके को थोड़े से पानी में घोलें और उसे १४-20 मिनट के लिए निशान पर लगाएं। इसके बाद पानी से उस जगहं को साफ कर लें।
4. कोको बटर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाने के कारण इसे निशान मिटाने के लिए एक उत्कृष्ट उपचारक के रूप में जाना जाता है।
5. टाका ठीक होने के बाद निशान को नम और ढककर रख कर रखने से निशान को कम करने में मदद मिलती है। पेट्रोलियम जेली को प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से वह क्षेत्र नम रहता है। पेट्रोलियम जेली निशान को बहुत बड़ा, गहरा या खुजली होने से बचाती है।