कोरोना काल में सरकार ने सभी को फेस मास्क लगाने की हिदायत दी है। कुछ लोग तो इस संवेदनशील मामले को समझ रहे हैं लेकिन कुछ लोग अभी भी मास्क नहीं लगा रहे। इसके साथ ही सरकार ने मास्क न लगाने वालों पर फाइन लगाने का फैसला लिया। खैर यहाँ हम बाद करने वाले हैं प्रोटेक्शन के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी बेस्ट हैं ये फेस मास्क। अब लोगों ने ये सोच लिया है जब मास्क लगाना जरुरी है तो क्यों न प्रोटेक्शन के साथ ही स्टाइल को अपनाया जाये।
इस महामारी से बचने के लिए घर पर ही कैसे बनाएं DIY सैनिटाइज़र
कॉटन कपडे के मास्क:
कॉटन के कपडे के मास्क से आप स्वयं का बचाव भी कर सकते हैं और देखने में भी ये काफी सुन्दर लगते हैं। अगर सेफ्टी और प्रोटेक्शन की बात की जाये तो भी ये उम्दा हैं। मोटा कॉटन आप इसमें प्रयोग करें। सबसे बड़ी बात है कि आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं और थोड़े से ही कपडे में ये बनकर तैयार हो जाता है।
जीन्स के कपडे के मास्क:
लाइफ में बढ़ रही है नेगेटिविटी, ट्राई करे ये उपाय
बाज़ार में इस समय जीन्स के कपडे के मास्क भी प्रचलन में हैं। जीन्स के कपडे के मास्क भी काफी स्टाइलिश लगते हैं। आज कल इसमें काफी अच्छी डिजाईन भी उपलब्ध हैं। इन्हें भी आप घर में बना सकते हैं और अगर आप इन्हें लेस या मोती से डेकोरेट करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं।
सर्जिकल मास्क:
सर्जिकल मास्क प्रोटेक्शन के लिए सबसे उम्दा माने जाते हैं। इसके साथ ही ये देखने में भी अच्छे लगते हैं और बहुत हल्के होते हैं। इसलिए अगर आप इसे लगाते हैं तो आपको इसका वजन का अहसास कम होता है। ये भी आज के समय में ट्रेंड में है।
कपडे एवं नेट का मास्क:
कपडे एवं नेट दोनों का मिला जुला मास्क काफी आकर्षित लगता है। यह मास्क आप घर में भी बना सकते हैं। यह काफी आकर्षित एवं स्टाइलिश नज़र आता है। याह प्रोटेक्शन के अनुसार भी अच्छा है। आसानी से बाज़ार में उपलब्ध है इस प्रकार के मास्क।
वास्तु टिप्स : भूल कर भी न ले किसी से ये चीजें, बढ़ सकती हैं आपकी परेशानी
ब्रोकेट कपडे के मास्क:
इस समय बाजार में कई प्रकार के मास्क उपलब्ध हैं। अब तो बाज़ार में मैचिंग और स्टाइलिश मास्क आ रहे हैं। इसके साथ ही ब्रोकेट के कपडे के मास्क काफी चलन में हैं। जो प्रोटेक्शन के नज़रिए से काफी अच्छा है साथ ही यह लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।
इस तरह से प्रोटेक्शन के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी बेस्ट हैं ये फेस मास्क। फेस मास्क अब बहुत ही जरुरी हैं इसलिए आप इसे लगाकर स्वयं का एवं दूसरों का भी बचाव करें। कोरोना काल में आपकी सेहत आपके ही हाथ में है इसलिए आप मास्क का प्रयोग जरुर करें यह बहुत आवश्यक है।