आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे घर पर कैसे बनाएं सूखे होली के रंग । होली के त्यौहार पर हर इंसान रंगों से खेलना पसंद करता है और इसके लिए कोई गीले रंग इस्तेमाल करता है तो कोई सूखे रंग। लेकिन हर कोई अब यही चाहता है कि वह प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करके होली के त्यौहार को रंग बिरंगा बनाए क्योंकि नेचुरल कलर त्वचा पर किसी भी प्रकार का कोई बुरा प्रभाव नहीं छोड़ते हैं। आज के इस आर्टिकल में जानें घर पर कैसे बनाएं सूखे होली के रंग।
DIY : कैसे बनाएं फूलों से होली के रंग
हरा सूखा रंग
- मेहंदी के पत्ते लेकर उन्हें सुखा लें और उनका पाउडर बना लें।यदि आप चाहें तो बाजार से सूखी मेहंदी पाउडर को खरीद कर उसमें आटा मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सूखे हरे रंग के लिए गुलमोहर की पत्तियां भी काफी अच्छी रहती हैं। इन पत्तियों को सुखाकर महीन पीस लें। होली का सूखा हरा रंग तैयार है।
पीला सूखा रंग
एक नजर भारत में टॉप 17 स्किनकेयर ब्रांड पर
- चार चम्मच बेसन लेकर उसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। होली के लिए सूखा पीला रंग तैयार है।
- पीले सेवंती, गेंदे के फूल या फिर अमल तास को लेकर सुखा लें और सूखने के बाद इन्हें अच्छी तरह से महीन पीस लें।
लाल सूखा रंग
पाना चाहते है बेदाग निखरी त्वचा प्रयोग करे DIY फ्लैक्स सीड फेस मास्क
- लाल रंग का सूखा चंदन ले और उसे बारीक पाउडर बनाकर पीस लें। अगर आप चाहें तो बाजार से भी सूखा चंदन पाउडर खरीद सकते हैं।
- लाल गुलाब की पंखुड़ियां लेकर उन्हें सुखा लें और बारीक पीस लें।इस पाउडर में आटा मिलाकर क्वांटिटी बढ़ाई जा सकती है।
- जसवंती के फूलों से भी लाल रंग बनाया जा सकता है इसके लिए उन्हें अच्छी तरह से सुखा लें और पीस लें। होली का सूखा लाल रंग तैयार है।
- लाल रंग तैयार करने के लिए लाल गुलहड़ के फूल लेकर उन्हें छाया में अच्छी तरह से सुखा लें और जब वे सूख जाए तो मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
- सिंदुरिया के बीज लेकर उन्हें पीसकर भी सूखा रंग बनाया जा सकता है।
नारंगी सूखा रंग
- नारंगी सूखा रंग बनाने के लिएढाक,पलाश या फिर टेसू के फूलों को लेकर उन्हें सुखा लें और फिर पीस लें। इस प्रकार चटक नारंगी सूखा रंग तैयार हो जाएगा।
जाने DIY मक्खन फेस पैक की विधि और इसके फायदे
मैजंटा सूखा रंग
चमकदार बालों के लिए घर पर ही बनाएं DIY तेल
- एक चुकंदर लेकर उसे बारीक बारीक स्लाइस में काट लें और धूप में सुखा लें। जब अच्छी तरह से सूख जाएं तो उसके बाद मिक्सी में इसका महीन चूर्ण बना लें। इससे आपको होली के लिए खूबसूरत मैजंटा रंग मिल जाएगा।
सूखा नीला रंग
क्या आप भी जानते है सरसो के तेल के 7 बेहतरीन फायदे
- नीली गुलमोहर के फूल बाजार में आसानी के साथ मिल जाते हैं और यह अधिकतर गर्मियों के मौसम में ही आते हैं। इसके फूलों को लेकर पहले सुखा लें और फिर बारीक पीस लें। इससे नीला सूखा रंग तैयार हो जाएगा।
ब्राउन सूखा रंग
- ब्राउन या फिर सूखा भूरा रंग तैयार करने के लिए दो चम्मच मेहंदी का पाउडर लेकर उसमें चार चम्मच आंवला पाउडर मिला दें। इससे होली के लिए भूरा रंग तैयार हो जाएगा।