क्या आप भी ब्लीच करवाने के लिए पार्लर जाते हैं यदि हाँ तो अब आप घर पर ही आसानी से ब्लीच कर सकते हैं। जी हाँ नेचुरल चीज़ों से DIY ब्लीच किया जा सकता है। या फिर अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो कोई बात नहीं आप घर पर ही करें ब्लीच वो भी बिना किसी दुष्परिणाम के। आज हम यहां देखने जा रहे है DIY नेचुरल ब्लीच के तरीके। इसके कई फायदे भी हैं जिससे आपकी त्वचा में नेचुरल तरीके से निखार आएगा।
जाने DIY मक्खन फेस पैक की विधि और इसके फायदे
संतरे के छिलके से बनाये ब्लीच:
संतरे में साइट्रिक एसिड पाया जाता है। और इसी कारण यह ब्लीच का कार्य करता है। संतरे के छिलकों से ब्लीच करने का तरीका:
- सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखा लीजिये।
- जब ये अच्छे से सूख जाये तो उसे पीस लीजिये।
- अब इसे आप गुलाबजल में भिगा लें और चेहरे पर लगायें।
- थोड़ी देर इसे सूखने दें।
- जब यह सूख जाये तो ठन्डे पानी से मुँह धो लें।
इसे कुछ दिन करें। इससे आपके चेहरे पर ब्लीच तो होगा ही साथ ही साथ आपका चेहरा चमकदार और सुन्दर हो जायेगा। इससे त्वचा में खिंचाव भी आता है और यह एंटी एजिंग का कार्य भी करता है।
इसे स्वयं करें: ये है घर पर वैक्स बनाने का आसान तरीका
टमाटर और नींबू:
टमाटर को त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। टमाटर भी करता है DIY नेचुरल ब्लीच का कार्य। टमाटर से ऐसे करें ब्लीच:
- टमाटर को बीच से काट लीजिये।
- अब इसका गूदा निकाल लीजिये।
- अब इसमें एक चम्मच नींबू मिलाईये।
- अब चेहरे को अच्छे से धो लीजिये।
- अब इसे चेहरे पर लगायें और सूखने दें।
- जब यह अच्छे से सूख जाये तो इसे ठन्डे पानी से धो लें।
- इससे तुरंत ही चेहरे में चमक आएगी और निखार आयेगा।
यह बहुत ही अच्छी और आसानी से बनने वाली ब्लीच है जिसके किसी प्रकार के नुकसान नहीं है इसे हफ्ते में दो बार कम से कम प्रयोग करें।
घर पर कैसे बनाएं DIY फेस स्क्रब
खीरा और नींबू का रस:
खीरा और टमाटर सेहत के लिए जितना उत्तम है उतना ही अगर इसे त्वचा पर लगाया जाये तो फायदेमंद है। तो देखते हैं खीरा और टमाटर को त्वचा पर ब्लीच की तरह लगाने का तरीका:
- एक चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
- अब चेहरे को अच्छे से धो लें।
- अब चेहरे पर इस रस को अच्छे से लगायें और मसाज करें।
- 30 मिनिट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- अब आप इसे धो लें।
- थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की आपके चेहरे की रंगत बढ़ गई है।
- ब्लीच से भी ज्यादा असरदार है ये।
इस तरह यह DIY नेचुरल ब्लीच आपको देगा निखरी हुई धाग धब्बे रहित त्वचा। यह त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं DIY नाइट क्रीम
आलू :
आलू में ब्लीच के गुण पाए जाते हैं। आलू को ब्लीच की तरह उपयोग कर सकते हैं:
- आलू को किस लीजिये।
- अब इसका रस निकाल लीजिये।
- अब चेहरा धोकर आइये और अच्छे चेहरे को पोंछ लीजिये।
- अब आलू के रस के अच्छे से चेहरे पर लगायें।
- आप देखेंगे कुछ ही समय में आपके चेहरे का रंग निखर आएगा।
इसका उपयोग प्रतिदिन भी कर सकते हैं। यह DIY नेचुरल ब्लीच है जिसके कोई दुष्परिणाम नहीं है।
इसे स्वयं करें: घर पर कैसे बनाएं कॉफी स्क्रब
दही :
दही को त्वचा के लिए बहुत उम्दा माना जाता है अगर दही का प्रयोग रोज त्वचा के लिए किया जाये तो आपकी त्वचा बहुत ही उम्दा और निखरी हो जाती है। यह भी DIY नेचुरल ब्लीच है:
- 2 चम्मच दही लीजिये।
- इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाइए।
- अब इसे चेहरे पर लगा लीजिये।
- 15 से 20 मिनिट इसे लगा रहने दीजिये।
- अब इसे धो लीजिये।
इससे आपकी त्वचा में बहुत परिवर्तन आएगा और आपकी त्वचा बहुत ही निखरी हुई और सुन्दर दिखाई देगी। इसका प्रयोग प्रतिदिन करें।
तो ये थे DIY नेचुरल ब्लीच जिनका प्रयोग आप प्रतिदिन कर सकते हैं। इनके कोई भी दुष्परिणाम नहीं है। आप जितना इनका प्रयोग करेंगे आपको उतने अच्छे परिणाम मिलेंगे। और भी जानकारी आप इस विडियो से ले सकते हैं: