ये तो सभी जानते हैं कि भारत को आज भी सोने की चिड़िया के नाम से पुकारा जाता है। सोने की चिड़िया कहे जाने वाले इस देश में कई ऐसी जगह हैं जो देखने में बहुत सुन्दर हैं और देश विदेश से लोग यहाँ आते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम महँगी जगह नहीं जा पाते और सस्ती लेकिन सुन्दर जगह घूमने के लिए तलाशते हैं , आज हम बात करने वाले हैं भारत के सबसे सस्ते और बहुत सुन्दर हिल स्टेशन के बारे में। जो आपका दिल लुभा लेंगे। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये हिल स्टेशन।
क्या आप भी है घूमने के शौकीन ? अगर हां तो एक नजर इन बेहद खूबसूरत और बड़े वॉटरफॉल्स पर
ऊटी:
ऊटी भारत का एक विशेष और बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन हैं। यह तमिलनाडु में स्थित है। अगर आप भी सस्ता सा हिल स्टेशन भारत में सर्च कर रहे हैं तो एक बार आपका यह विकल्प जरुर चुनना चाहिए। इसकी ऊंचाई लगभग 2,623 मीटर है। सर्दियों में यहाँ बहुत ही उम्दा लगता है।
एक नजर भारत के सबसे रोमांटिक हनीमून स्थलों पर
चकार्ता:
यह देहरादून में यमुना नदी के बीच में स्थित है। यह प्रकृति लवर्स के लिए बहुत ही उम्दा जगह है। यहाँ कई जगह प्रसिद्द हैं जैसे टाइगर फॉस, ग्रेट वॉल ऑन चाइना का नज़ारा, लाखामंडल मंदिर, हनूल महासू इत्यादि । इन सबको देखने के बाद आपको यहाँ से वापस जाने का मन नहीं करेगा।
इस सावन में जाने भारत के 6 रहस्यमयी शिव मंदिर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें
माउंट आबू:
यह राजस्थान में स्थित है। अरावली पर्वतमालाओं को देखने का अगर शौक है तो आप यहाँ जरुर जायें। यह सिरोही जिले में स्थित है। इसकी ऊंचाई 1220 मीटर है। अगर आप सस्ते हिल स्टेशन की तलाश में हैं जो सुन्दर भी हों तो आप इस जगह जरुर जायें। यह बहुत ही सुन्दर जगह है।
घूम कर लेना चाहते है इन सर्दियों का मजा , तो ये है इंडिया के बेहतरीन वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशंस
लैंड्स डाउन:
यह एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन है जो काफी सस्ता भी है। यह दिल्ली के पास स्थित है इसकी ऊंचाई लगभग 1700 मीटर है। यहाँ की प्रसिद्द जगह हैं टिप इन टॉप, भुल्ला लेक एवं सेंट मैरी चर्च, इतना ही नहीं यहाँ से हिमालय की चौखम्बा एवं त्रिशूल चोटी भी दिखाई पड़ती है। सर्दियों के लिए यह बहुत ही उम्दा हिल स्टेशन है।
जाने कौन से है दुनिया के 6 अजीबो गरीब होटल
दार्जिलिंग:
दार्जिलिंग के बारे में तो सभी ने सुना होगा यह एक बहुत ही सुन्दर हिल स्टेशन है जो भारत में स्थित है। इसकी ऊंचाई लगभग 2134 मीटर है। यहाँ की मुख्य जगह हैं चाय उद्यान, जापानी मंदिर, टाइगर हिल, भूटिया-बस्तीह-मठ एवं सक्या मठ इत्यादि। यहाँ कि बर्फीली घाटियाँ बहुत ही सुन्दर दिखाई पड़ती हैं।
जाने कौन से है भारत में टॉप 10 हिल स्टेशन
मदिकेरी:
यह साउथ इंडिया की बहुत प्रसिद्द जगह है जो भारत के सस्ते हिल स्टेशन में से एक है। यहाँ की खूबसूरती सबका दिल लुभा लेती है। जब आप यहाँ घूमने आयेंगे तो आपको यहाँ से वापस जाने का मन ही नहीं होगा और आपके दिल में एक बार यहाँ हमेशा के लिए रहने का ख्याल जरुर आएगा।
भारत में इन 6 रोमांटिक जगहों पर आप बिता सकते है अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम
माथेरान:
यह महाराष्ट्र राज्य का एक छोटा सा हिल स्टेशन है। ये महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में है। लेकिन इसके रस्ते बहुत ही खतरनाक है। देखने में बहुत ही खूबसूरत जगह है। ये भारत का सस्ता हिल स्टेशन है। इस जगह जो भी जाता है उसे यह जगह काफी लुभावनी लगती है।
तो ये थे भारत के साथ बेहद खूबसूरत और सस्ते हिल स्टेशन। आप जहाँ घुमने जा सकते हैं और यहाँ के वातावरण को एन्जॉय कर सकते हैं।