अक्सर हमने देखा है की लोगो का रंग भले ही काफी गोरा हो पर उनकी कोहनी और घुटनो का रंग काला होता है जिस वजह से कई बार वो खुद को शर्मशार होने से भी नहीं बचा पाते पर अब आप सबके सामने शर्मशार होने से बच भी सकते है और शॉट्स या स्लीवलेस ड्रेस आराम से पहेन सकते है बिना किसी शर्म के क्योकि आज हम आपको कुछ घरेलु तरीके बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप कोहनी और घुटनों के कालेपन को दूर कर सकते है।
पीरियड्स में है कील मुंहासों से परेशान तो आजमाएं ये तरीके
एलोवेरा का करे इस्तेमाल
एलोवेरा में एलोइन नामक कंपाउंड होता है जो स्किन के गहरे रंग को हल्का करने में मददगार होता है।बनाने का तरीका काफी आसान है एक बड़ा चम्मच एलो वेरा जेल लें और उसे सीधे अपनी कोहनी और घुटनों पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बेस्ट रिजल्ट के लिए आप ऐसा रोज या एक दिन छोड़ कर करें।
जैतून का तेल और चीनी
चीनी आपकी कोहनी और घुटनों की त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करने में मदद करती है। वहीं, जैतून का तेल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। कैसे करे इस्तेमाल जैतून के तेल के साथ एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं। काले घुटनों और कोहनी पर इस पेस्ट को लगाएं। कुछ देर के लिए इसे स्क्रब करें और पेस्ट को लगभग 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। इसे पानी से धो लें और माइल्ड क्लीन्जर से साफ करें। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
शहद, दूध और हल्दी है मददगार
शहद, दूध और हल्दी को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे बीस मिनट तक कोहनी और घुटनों पर लगे रहने दें। जब सूख जाए तो हाथों को थोड़ा गीला कर दो मिनट तक इसे मलें। आपको जल्द ही असर दिखाई देगा । आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
लॉकडाउन के चलते अब घर में ही करे आसानी से पेडीक्योर
नारियल के तेल में है जादू
नारियल के तेल के इस्तेमाल से आप अपने कोहनी और घुटने के कालापन से भी निजात पा सकते है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है। जो आपकी रूखी स्किन को खत्म कर देता है। इसके इस्तेमाल से कोहनी और घुटने का कालापन गायब हो जाएगा। साथ ही यह एक मॉइश्चराइज करने का भी काम करता है। इसके लिए इसे रोज अपनी कोहनी और घुटने में में रात को सोते समय लगा लें।
दही सौंदर्य के लिए फायदेमंद
दही स्वास्थ्य और आपके सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। इसमें अधिक मात्रा में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। कोहनी और घुटने में लगाने से यहां की त्वचा कोमल और मॉइश्चराइज हो जाएगी। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 बार कर सकते हैं।