हमारे बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है जिन्होंने अपनी शादी के अवसर पर अपने पति के धर्म के अनुसार अपनी शादी का जोड़ा पहना था क्योंकि उनकी नजरों में जाति, धर्म से बढ़कर प्यार का रिश्ता है। इस प्रकार इन एक्ट्रेसेस ने ना केवल अपने पति का दिल जीता बल्कि अपने फैंस का भी दिल जीतने में कामयाब हुईं। आज के इस आर्टिकल मेंहम आपको बताएंगे कि इन ऐक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में पहना पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा।
बी-टाउन की इन एक्ट्रेसेस ने प्रेगनेंसी के दौरान नहीं छोड़ा योगासन
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी शादी पर अपने पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा पहना था। बता दें कि उनके पति रणवीर सिंह सिंधी हैं जबकि दीपिका खुद साउथ इंडियन हैं।इसलिए जब इन्होंने अपनी शादी की तो दोनों ने दो तरीकों से शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। इसी वजह से दीपिका पादुकोण ने दोनों फंक्शन के लिए अलग-अलग शादी का जोड़ा बनवाया था।यहां बता दें कि दीपिका पादुकोण ने साउथ इंडियन रीति रिवाज से शादी करते समय अपने धर्म के अनुसार कांजीवरम साड़ी पहनी थी।इसी प्रकार जब उन्होंने रणवीर सिंह के सिंधी रीति रिवाज के साथ शादी की तो उस समय उन्होंने लाल रंग का जोड़ा पहना था जो कि सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया गया था।इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंडिंग न्यूज़ बन गई थी क्योंकि लोगों ने दीपिका के इस अंदाज को काफी अधिक सराहा और पसंद किया था।
एक नजर इन सेलिब्रिटीज़ पर भी जो सक्सेसफुल होने के साथ- साथ हैं सुपर मॉम
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी शादी पर अपने पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा पहना।बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी की है जो कि क्रिश्चियन है।प्रियंका ने अपनी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ साथ क्रिश्चियन रीति अनुसार भी की थी और उसके लिए उन्होंने अपना वेडिंग गाउन अपने पति निक के धर्म के अनुसार बनवाया था जिसको पहनकर प्रियंका बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।
बॉलीवुड मसाला : एक नजर बॉलीवुड की कुछ इन्स्पिरिंग सेलिब्रिटी सिंगल मॉम्स पर
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ भी उन एक्ट्रेसेस में से है जिन्होंने अपनी शादी पर अपने पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा पहना था। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम दोनों ही अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं लेकिन फिर भी इन दोनों के बीच का प्यार और केमिस्ट्री देखने लायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पहले से ही शादीशुदा थीं और उनके पति से उनका तलाक हो गया था। लेकिन फिर भी दीपिका और शोएब के बीच काफी गहरा प्यार है जिसकी वजह से इन दोनों ने शादी की। जिस समय यह दोनों शादी के बंधन में बंध रहे थे उस समय दीपिका ने एक बहुत ही खूबसूरत पिंक कलर का शरारा अपने पति के धर्म के अनुसार पहना था और साथ में उन्होंने ग्रीन स्टोंस की ज्वेलरी भी पहनी थी जिसमें वह एक बहुत ही खूबसूरत मुस्लिम दुल्हन लग रही थी।
एक नजर इन अभिनेत्रियों पर जो है अपने पार्टनर से उम्र में बड़ी
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा भी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी शादी पर अपने पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा पहना था। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जेनेलिया ने रितेश देशमुख से शादी की है जो कि महाराष्ट्रीयन हैं जबकि जेनेलिया स्वयं क्रिश्चियन है। इस जोड़े ने दो तरह से शादी की थी जिसमें जेनेलिया ने एक बार क्रिश्चियन वेडिंग ड्रेस पहना था तो दूसरी बार उन्होंने महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज के अनुसार साड़ी डिजाइन करवाकर पहनी थी। बता दें कि महाराष्ट्रीयन ब्राइड के लुक में जेनेलिया बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही थी।
ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ बखूबी निभा चुकी अपनी फिल्मो में स्टूडेंट का रोल
आशका गोराडिया
आशका गोराडिया भी उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी शादी पर अपने पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा पहना था।जानकारी के लिए बता दें कि आशका के पति ब्रेंट गोबल क्रिश्चियन है और उनकी मुलाकात उनसे अमेरिका में ही हुई थी। आशिका ने अपनी शादी 2 तरह से की थी पहली भारतीय और दूसरी क्रिश्चियन। उन्होंने अपनी शादी पर ब्रेंट के धर्म के अनुसार व्हाइट वेडिंग गाउन डिजाइन करवा कर पहना था जिसमें वह बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रही हैं।
एक नज़र : कई बार विवादों में उलझ चुकी है दीपिका पादुकोण
अनिता हसनंदानी
अनिता हसनंदानी भी उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने अपनी शादी पर अपने पति के धर्म के अनुसार शादी का जोड़ा पहना था। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें कि अनिता के पति साउथ इंडियन है इसलिए दोनों ने अपनी शादी साउथ इंडियन रीती रिवाज के अनुसार की थी। इस शादी पर अनिता ने पहनने के लिए एक वाइट कांजीवरम साड़ी डिजाइन करवाई थी और इसके साथ उन्होंने गोल्ड और पर्ल की ज्वेलरी पहनी थी तथा बालों में गजरा भी लगाया था जिसने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिए थे।